नई दिल्ली, अक्टूबर 06। भारत में रॉयल एन्फील्ड की बाइक्स की कीमत रॉयल एन्फील्ड बुलेट 350 के लिए 1.48 लाख रुपये से शुरू होती है, जो कि इसका सबसे सस्ता मॉडल है। रॉयल एनफील्ड की सबसे महंगी टू व्हीलर रॉयल एनफील्ड कॉन्टिनेंटल जीटी 650 है जिसकी शुरुआती कीमत 3.32 लाख रुपये है। रॉयल एनफील्ड के सबसे लोकप्रिय मॉडलों में 4 क्रूजर, 2 एडवेंचर टूरर, 1 टूरर, 1 ऑफ रोड और 2 कैफे रेसर शामिल हैं।
आने वाली बाइक्स
भारत में आने वाली रॉयल एनफील्ड बाइक में रॉयल एनफील्ड सुपर मीटियोर 650, रॉयल एनफील्ड शॉटगन 650, रॉयल एनफील्ड 2023 बुलेट 350 शामिल हैं, जिनके जल्दी ही लॉन्च होने की उम्मीद है। यदि आप रॉयल एनफील्ड की कोई भी मोटरसाइकिल खरीदने की योजना बना रहे हैं तो पहले यहां पर उसकी पूरी प्राइस लिस्ट चेक कर लें।
रॉयल एनफील्ड की प्राइस लिस्ट :
2 लाख रु से कम कीमत वाली बाइकें :
- रॉयल एनफील्ड बुलेट 350 : शुरुआती कीमत 1.48 लाख रु
- रॉयल एनफील्ड हंटर 350 : शुरुआती कीमत 1.50 लाख रु
- रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 : शुरुआती कीमत 1.90 लाख रु
2.15 लाख रु तक कीमत वाली बाइकें :
- रॉयल एनफील्ड मीटियोर 350 : शुरुआती कीमत 2.01 लाख रु
- रॉयल एनफील्ड स्क्रैम 411 : शुरुआती कीमत 2.03 लाख रु
- रॉयल एनफील्ड हिमालयन : शुरुआती कीमत 2.15 लाख रु
रॉयल एनफील्ड की सबसे महंगी बाइकें :
- रॉयल एनफील्ड इंटरसेप्टर 650 : शुरुआती कीमत 2.89 लाख रु
- रॉयल एनफील्ड कॉन्टिनेंटल जीटी 650 : शुरुआती कीमत 3.06 लाख रु
रॉयल एनफील्ड की आने वाली बाइकें और उनकी अनुमानित कीमत :
आने वाली 2 लाख रु से कम अनुमानित कीमत वाली बाइकें :
- 2023 रॉयल एनफील्ड बुलेट 350 : 1.80 लाख रु
- रॉयल एनफील्ड इलेक्ट्रिक बाइक : 1.90 लाख रु
आने वाली 3 लाख रु से कम अनुमानित कीमत वाली बाइकें :
- रॉयल एनफील्ड स्क्रैम : 2.60 लाख रु
- रॉयल एनफील्ड हिमालयन 450 : 2.80 लाख रु
- रॉयल एनफील्ड क्लासिक 650 : 2.95 लाख रु
आने वाली 3 लाख रु से अधिक अनुमानित कीमत वाली बाइकें :
- रॉयल एनफील्ड शॉटगन 650 : 3.25 लाख रु
- रॉयल एनफील्ड सुपर मीटियोर 650 : 3.35 लाख रु
- रॉयल एनफील्ड स्क्रैम्बल 650 : 3.50 लाख रु
- रॉयल एनफील्ड कॉन्स्टेलेशन : 3.50 लाख रु
रॉयल एन्फील्ड की सितंबर सेल्स
रॉयल एनफील्ड ने हाल ही में सितंबर 2022 के अपनी बिक्री के आंकड़े पेश किए। इसने पिछले महीने 82,097 मोटरसाइकिलों की बिक्री की। इसकी बिक्री में साल दर साल आधार पर यानी पिछले साल सितंबर के मुकाबले 145 प्रतिशत की भारी वृद्धि दर्ज हुई। इस चेन्नई स्थित निर्माता ने सितंबर 2021 में कुल 33,529 इकाइयां बेची थीं। घरेलू बाजार में, रॉयल एनफील्ड ने पिछले महीने 73,646 की बिक्री की, जबकि 2021 में इसी अवधि में भारत में केवल 27,233 इकाइयों की बिक्री हुई थी। यानी देश में इसकी बिक्री में 170 प्रतिशत की जबरदस्त वृद्धि हुई है। दूसरी ओर, रॉयल एनफील्ड का निर्यात सितंबर 2021 में 6,296 मोटरसाइकिलों का रहा था, जो सितंबर 2022 में बढ़ कर 8,451 मोटरसाइकिल रहा।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications