नई दिल्ली, जून 27। कुछ बाइकें इतनी महंगी होती हैं कि आप उनका नया मॉडल खरीदने के बारे में सोच भी नहीं सकते। जैसे कि रॉयल एन्फील्ड क्लासिक 350 के नये मॉडल की कीमत आज की तारीख में 2 लाख रु है। मगर यदि आप कोई महंगी बाइक खरीदना चाहें, पर कीमत अधिक होने की वजह से न खरीद सकें तो टेंशन की बात नहीं। अपना शौक पूरा करने के लिए आप शुरुआत में उस बाइक का पुराना मॉडल खरीद कर काम चला सकते हैं। इस समय आपको रॉयल एन्फील्ड क्लासिक 350 का भी एक पुराना मॉडल मिल जाएगा।
कहां से खरीदें
पिछले कुछ सालों में भारत में पुरानी बाइकों और कारों का मार्केट काफी बढ़ा है। कई नये प्लेटफॉर्म आ गए हैं, जिनसे आप सेकंड हैंड बाइक या कार खरीद सकते हैं। इनमें कार्स24 भी शामिल है। इस समय रॉयल एन्फील्ड क्लासिक 350 का पुराना मॉडल भी कार्स24 पर ही बिक्री के लिए लिस्ट किया गया है। अगर आप ज्यादा जानकारी लेना चाहें तो दिए गए लिंक (https://www.bikes24.com/buy-used-Royal-Enfield-Classic-350-2014-bikes-new-delhi-1019697561/) पर जाकर ले सकते हैं।
कितनी पुरानी है बाइक
रॉयल एन्फील्ड क्लासिक 350 के जिस मॉडल की बात हम कर रहे हैं उसे 2014 में खरीदा गया था। अच्छी बात यह है कि इस बाइक को पहले मालिक द्वारा ही बेचा जा रहा है। बाइक की कीमत सिर्फ 83 हजार रु रखी गयी है। जबकि नयी रॉयल एन्फील्ड क्लासिक 350 की कीमत 2 लाख रु तक है। जबकि शुरुआती कीमत 1.72 लाख रु है। ध्यान रहे कि रॉयल एन्फील्ड क्लासिक 350 का जो मॉडल लिस्ट किया गया है, उस पर किसी तरह का कोई इंश्योरेंस नहीं है।
मनीयबैक गारंटी
आपको इस बाइक के साथ मनीबैक गारंटी मिलेगी। ये मनीबैक गारंटी 7 दिनों की होती है, जिसके तहत यदि आपको बाइक पसंद न आए तो आप वापस करके पूरा पैसा वापस ले सकते हैं। ये बाइक हरियाणा में रजिस्टर्ड है। बाइक की ऑरिजिनल आरसी आपको दी जाएगी।
मिलेगी 12 महीनों की वारंटी
कार्स 24 पर बिक रही रॉयल एन्फील्ड क्लासिक 350 पर आपको 12 महीनो की वारंटी भी मिलेगी। ये वारंटी बाइक के सभी पार्ट्स पर होती है। बताते चलें कि यह बाइक अभी तक 25000 किमी से थोड़ा अधिक तक चली है।
कैसा है इंजन
रॉयल एन्फीस्ड क्लासिक 350 में आपको सिंगल सिलेंडर वाला 346 सीसी इंजन मिलेगा। ये इंजन 19.36 पीएस की पावर के अलावा 28 एनएम का टॉर्क जनरेट करने की क्षमता रखता है। आपको बाइक दोनों पहियों में डिस्क ब्रेक भी मिलेगा।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications