नई दिल्ली, नवंबर 20। भारत में रॉयल एनफील्ड की बाइकों का क्रेज पहले से ही बहुत अधिक रहा है। बल्कि ये कहना गलत नहीं होगा कि समय के साथ बुलेट को पसंद करने वालों की संख्या बढ़ोतरी हुई है। बहुत अधिक कीमत होने के बावजूद लोग बुलेट को पसंद करते है और खरीदते भी हैं। बता दें कि रॉयल एनफील्ड बुलेट 350 की कीमत इस समय 1.30 लाख रुपये से शुरू होती है और 1.60 लाख रुपये तक जाती है। जबकि हीरो या टीवीएस की कोई बाइक आप 70-80 हजार रु में खरीद सकते हैं। पर यदि आप बुलेट ही खरीदना चाहते हैं और आपका बजट कम है तो सेकंड हैंड बाइक मॉडल एक अच्छा ऑप्शन है।
91 हजार रु में मिल रहा सेकंड हैंड मॉडल
रॉयल एनफील्ड की बुलेट 350 का एक पुराना मॉडल केवल 91000 रु में मिल रहा है। इस समय बाइक्स 24 पर बाइक का पुराना मॉडल बिक्री के लिए रखा गया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बाइक 24 पर जो मॉडल बिक्री के लिए रखा गया है वो 2017 का है। अहम बात यह है कि बाइक को पहले मालिक द्वारा बेचा जा रहा है।
कितनी चली है बुलेट
जो बुलेट बिक्री के लिए रखी गयी है वो 43,422 किलोमीटर तक चली है। बाइक का रजिस्ट्रेशन उत्तर प्रदेश का है। एक और खास बात कि आपको इस बुलेट 350 पर कंपनी की तरफ से 1 साल की वारंटी मिलेगी। ये एक काफी सुविधा वाला ऑफर है। इस बाइक पर आपको सात दिन की मनी बैक गारंटी भी मिलेगी। मनी बैक गारंटी के तहत यदि आपको बाइक पसंद न आए तो आप इसे वापस करके सारा पैसा वापस हासिल कर सकते हैं।
दमदार है इंजन
रॉयल एनफील्ड बुलेट के सेकंड हैंड मॉडल की जानकारी के बाद आपके लिए इस बाइक के फीचर्स जानना भी जरूरी है। इस दमदार बाइक को कंपनी ने दो वेरिएंट में पेश किया है। बिक रही बाइक में 346 सीसी का इंजन है, जो एयर कूल्ड फ्यूल इंजेक्टेड तकनीक पर बेस्ड है। बाइक का इंजन 19.36 पीएस की पावर और 28 एनएम के पीक टॉर्क के साथ आता है।
लीजिए गियरबॉक्स की डिटेल
इस बाइक में 5 स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है। बुलेट 350 के फ्रंट व्हील में डिस्क ब्रेक और रियर व्हील में ड्रम ब्रेक मौजूद है। बुलेट 350 40.8 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज दे सकती है।
चेक करें नयी बुलेट की प्राइस लिस्ट
2 लाख रु से कम कीमत वाली बाइकें :
- रॉयल एनफील्ड बुलेट 350 : शुरुआती कीमत 1.38 लाख रु
- रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 : शुरुआती कीमत 1.84 लाख रु
- रॉयल एनफील्ड मीटियोर 350 : शुरुआती कीमत 1.98 लाख रु
2 लाख रु से अधिक कीमत वाली बाइकें :
- रॉयल एनफील्ड हिमालयन : शुरुआती कीमत 2.10 लाख रु
- रॉयल एनफील्ड इंटरसेप्टर 650 : शुरुआती कीमत 2.81 लाख रु
- रॉयल एनफील्ड कॉन्टिनेंटल जीटी 650 : शुरुआती कीमत 2.98 लाख रु
रॉयल एनफील्ड की आने वाली बाइकें :
- रॉयल एनफील्ड हंटर 350 : 1.70 लाख रु
- रॉयल एनफील्ड स्क्रैम : 1.95 लाख रु
- रॉयल एनफील्ड सुपर मीटियोर 650 : 3.50 लाख रु
- रॉयल एनफील्ड शॉटगन : 3 लाख रु
- रॉयल एनफील्ड 2021 बुलेट 350 : 1.40 लाख रु
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications