नयी दिल्ली। भारत में जितनी भी मोटरसाइकिलें हैं, उनमें बुलेट की अपनी ही पहचान है। भारत में बुलेट की गिनती सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली मोटरसाइकिलों में होती है। मजे की बात ये है कि बुलेट की शुरुआती कीमत ही 1 लाख रु से अधिक है। मगर बावजूद इसके बुलेट के दीवाने अपनी पसंदीदा मोटरसाइकिल को खरीदने से कोई समझौता नहीं करते। बुलेट को पसंद करने वालों के लिए एक अच्छी खबर आई है। रॉयल एनफील्ड ने अपनी मशहूर बुलेट 350 मोटरसाइकिल को एक नए रंग में पेश किया है, जिसे 'फॉरेस्ट ग्रीन' कहा जाता है। नई रॉयल एनफील्ड बुलेट 350 फॉरेस्ट ग्रीन की कीमत 1.33 लाख रुपये, एक्स-शोरूम (दिल्ली) है।
पहले से तीन कलर वेरिएंट में उपलब्ध
बुलेट 350 नए कलर में केवल स्टैंडर्ड वेरिएंट में उपलब्ध होगी। बुलेट का नया फॉरेस्ट ग्रीन मॉडल अब पहले से मौजूद ब्लैक, ओनिक्स ब्लैक और बुलेट सिल्वर के साथ बेचा जाएगा। अन्य बुलेट ईएस (इलेक्ट्रिक स्टार्ट) वेरिएंट को नए कलर में पेश नहीं किया गया है। इसे रेड, ब्लू और ब्लैक के तीन रंग विकल्पों के साथ पेश किया जाएगा।
नहीं किया गया कोई अन्य बदलाव
स्टैंडर्ड रॉयल एनफील्ड बुलेट 350 में नये फॉरेस्ट ग्रीन पेंट के अलावा कोई अन्य बदलाव नहीं किया गया है। चेन्नई स्थित दोपहिया निर्माता कंपनी की बुलेट 350 भारत में सबसे लोकप्रिय और लंबे समय तक चलने वाले मॉडलों में से एक है।
2020 में की गयी थी अपडेट
रॉयल एनफील्ड बुलेट 350 को आखिरी बार 2020 की शुरुआत में अपडेट किया गया था। तब इसे बीएस-6 इंजन के साथ पेश किया गया था। यह बाइक 34.1 सीसी सिंगल-सिलेंडर एयर-कूल्ड यूनिट के साथ आती है, जो 19.1 बीएचपी और 28 एनएम का पीक टॉर्क जनरेट करता है। इस बाइक को 5-स्पीड गियरबॉक्स के साथ लिंक किया गया है। रॉयल एनफील्ड बुलेट 350 में 5-स्टेप एडजस्टेबिलिटी के साथ फ्रंट में 35 एमएम (मिलीमीटर) टेलिस्कोपिक फोर्क्स और रियर में ट्विन शॉक एब्जॉर्बर दिया गया है। बुलेट 350 पर ब्रेकिंग के लिए फ्रंट में 280 एमएम डिस्क और रियर में 153 एमएम ड्रम ब्रेक है, जिसे सिंगल-चैनल एबीएस के साथ सपोर्ट दिया गया है।
काफी बड़ा फ्यूल टैंक
मोटरसाइकिल के दोनों ओर 19 इंच के टायर दिए गए हैं। इस बाइक का वजन 186 किलोग्राम है। रॉयल एनफील्ड बुलेट 350 में 13.5-लीटर का फ्यूल टैंक है और इसकी सीट की ऊंचाई 800 मिमी है।
अपडेटिंग पर चल रहा है काम
रॉयल एनफील्ड इस समय भारतीय बाजार में अपने लाइनअप को अपडेट करने पर काम कर रही है। ब्रांड ने पहले ही मीटियोर 350 को थंडरबर्ड की जगह पर पेश कर दिया है। कंपनी अपने क्लासिक 350 और हिमालयन वेरिएंट को भी अपडेट करने पर काम कर रही है। साथ ही नए प्रोडक्ट पर भी काम किया जा रहा है। यह देखना दिलचस्प होगा कि बुलेट मॉडल को कैसे अपडेट किया जाएगा जो इतने लंबे समय से इसके पोर्टफोलियो का हिस्सा है। रॉयल एनफील्ड के बुलेट 350 फॉरेस्ट ग्रीन वेरिएंट से भारतीय बाजार में लंबे समय से लोकप्रिय मॉडल में एक ताजगी आएगी। रॉयल एनफील्ड बुलेट 350 के क्लासिक 350 मॉडल का मुकाबला जावा 300 से होता है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications