नई दिल्ली, सितंबर 11। भारत में दोपहिया वाहनों की डिमांड काफी बढ़ गयी है। इसी डिमांड को पूरा करने के लिए ऑटो कंपनियां नये नये फीचर्स के साथ बाइक लॉन्च करती रहती हैं। इनमें बजट का भी ध्यान रखा जाता है। मगर बावजूद इन सब फैक्टरों के रॉयल एनफील्ड बुलेट सालों से मार्केट में अपनी धाक जमाए रखने में काबयाब रही है। पर इस बाइक की कीमत करीब 1.5 लाख रु से शुरू होती है। मगर यदि आप इस बाइक का सेकंड हैंड मॉडल खरीदना पसंद करें तो वो आपको काफी कम रेट में मिल जाएगा। आगे जानिए कहां मिल रहा बुलेट का सेकंड हैंड मॉडल।
क्रूजर बाइक सेगमेंट
टू व्हीलर सेगमेंट में क्रूजर बाइकों की डिमांड काफी रहती है। रॉयल एनफील्ड बुलेट की भी इसी सेगमेंट की बाइक है। ये क्रूजर बाइक सेगमेंट में बेस्ट सेलिंग बाइकों की लिस्ट में शामिल है।
कितनी है अधिकतम कीमत
रॉयल एनफील्ड बुलेट 350 की शुरुआती कीमत 1.48 लाख रुपये है। वहीं इसके टॉप वेरिएंट को खरीदने के लिए आपको 1.63 लाख रुपये खर्च करने होंगे। पर यदि आप इसी बाइक का सेकंड हैंड मॉडल खरीदें तो वो आपको काफी सस्ते में मिल जाएगा। पुरानी बाइक उन लोगों के लिए भी बेहतर है, जो पहली बार ये बाइक खरीद रहे हैं। शुरुआत में वे इससे प्रेक्टिस कर सकते हैं।
कहां मिल रहा सेकंड हैंड मॉडल
इस क्रूजर बाइक के तीन पुराने मॉडल बिक्री के लिए अलग-अलग मॉडलों पर लिस्ट किए गए हैं। बता दें कि इस समय कई ऐसे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म हैं, जहां से आप पुरानी बाइकें खरीद सकते हैं। बुलेट के तीन पुराने मॉडल ओएलएक्स, बाइक्स4सेल और क्विकर पर बिक रहे हैं।
50 हजार रु में खरीदें सेकंड हैंड मॉडल
पहला पुराना मॉडल ओएलएक्स वेबसाइट पर बिक रहा है। यहां बाइक का 2012 मॉडल बेचने के लिए लिस्ट किया गया है। इस बाइक की कीमत 50,000 रुपये रखी गई है। ध्यान रहे कि आपको किसी फाइनेंस प्लान या ऑफर का फायदा नहीं मिलेगा।
60 हजार रु में दूसरा मॉडल
बाइक का दूसरा मॉडल बिक रहा है क्विकर पर। यहां बाइक का 2013 मॉडल बेचा जा रहा है। इस बाइक के लिए आपको 60 हजार रुपये खर्च करने होंगे। क्विकर पर भी कोई फाइनेंस प्लान या ऑफर नहीं पेश किया गया है।
यहां मिल रहा तीसरा मॉडल
बाइक का तीसरा मॉडल बिक रहा बाइक्स4सेल वेबसाइट पर। यहां बुलेट का 2015 मॉडल बेचने के लिए लिस्ट किया गया है। 2015 मॉडल के लिए आपको 65 हजार रुपये खर्च करने होंगे। पर यहां भी कोई फाइनेंस प्लान या लोन सुविधा नहीं है। आगे जानिए रॉयल एनफील्ड बुलेट 350 के इंजन और माइलेज की डिटेल।
कैसा है इंजन
रॉयल एनफील्ड बुलेट 350 में 346 सीसी का सिंगल सिलेंडर इंजन मौजूद है, जो कि 19.36 पीएस की पावर और 28 एनएम का अधिकतम टॉर्क जनरेट करने की क्षमता रखता है। बाइक का इंजन 5 स्पीड गियरबॉक्स से लिंक्ड है।
कैसी है माइलेज
कंपनी का दावा है कि ये बाइक 37 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज दे सकती है। अहम बात यह है कि इस माइलेज को एआरएआई द्वारा प्रमाणित किया गया है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
