नई दिल्ली, अगस्त 20। बीते कारोबारी हफ्ते में शेयर बाजार लगातार पांचवे सप्ताह में बढ़ोतरी के साथ बंद हुए। बीते हफ्ते के 5 दिनों में बीएसई सेंसेक्स 183.37 अंक (0.30 प्रतिशत) की बढ़त के साथ 59,646.15 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 50 60.50 अंक (0.34 प्रतिशत) की बढ़त के साथ 17,758.5 के स्तर पर बंद हुआ। सप्ताह के दौरान सेंसेक्स ने 60,000 का आंकड़ा पार किया और निफ्टी भी 18,000 के करीब पहुंच गया। बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स 1 फीसदी चढ़ा और बीएसई मिडकैप में भी इतना ही तेजी दर्ज की गयी। वहीं बीएसई लार्ज-कैप इंडेक्स 0.65 प्रतिशत बढ़ा। मगर 5 शेयर ऐसे रहे, जिन्होंने 5 दिनों में ही तहलका मचा दिया और उन 5 शेयरों में 5 दिनों में करीब 90 फीसदी तक की तेजी आई। आगे जानिए उन शेयरों की डिटेल।
अद्वैत इंफ्राटेक
अद्वैत इंफ्राटेक एक स्मॉल-कैप कंपनी है। इसकी मार्केट कैप इस समय 190.61 करोड़ रु है। पिछले सप्ताह 5 कारोबारी सत्र में ये शेयर 89.72 फीसदी उछला। ये शेयर 5 दिन में 197 रु से 373.75 रु पर पहुंचा। बीते शुक्रवार को ये 10 फीसदी की उछाल के साथ 373.75 रु पर बंद हुआ। 89.72 फीसदी रिटर्न से निवेशकों के 1 लाख रु करीब 1.90 लाख रु हो गए होंगे। मगर ध्यान रहे कि छोटी कंपनी के शेयरों में निवेश करने पर जोखिम अधिक रहता है। इसलिए निवेश से पहले इस जरूर ध्यान दें। निवेश से पहले जानकारों की सलाह लेना बेहतर है।
विलियमसन मैगर
विलियमसन मैगर ने भी पिछले सप्ताह निवेशकों को काफी मुनाफा कराया। इस कंपनी का शेयर 25.10 रु से 41.65 रु पर पहुंच गया। इस तरह निवेशकों को कंपनी के शेयरों से 65.94 फीसदी का रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 45.25 करोड़ रु है। 5 दिन में 65.94 फीसदी रिटर्न एफडी जैसे ऑप्शन के मुकाबले कई गुना अधिक और बेहतर है। बीते शुक्रवार को ये शेयर 5 फीसदी की तेजी के साथ 41.65 रु पर बंद हुआ।
न्यू लाइट एपेरल्स
न्यू लाइट एपेरल्स भी रिटर्न देने के मामले में काफी आगे रहा। शेयर ने पिछले सप्ताह 61.39 फीसदी रिटर्न दिया। इसका शेयर 13.26 रु से 21.40 रु पर पहुंच गया। यानी निवेशकों को इस शेयर से 61.39 फीसदी रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 4.69 करोड़ रु है। बीते शुक्रवार को ये शेयर 10 फीसदी की मजबूती के साथ 21.36 रु पर बंद हुआ।
गॉब्लिन इंडिया
गॉब्लिन इंडिया ने भी पिछले सप्ताह निवेशकों को काफी मुनाफा कराया। इसका शेयर 25.80 रु से 41.10 रु पर पहुंच गया। निवेशकों को इस शेयर से 59.30 फीसदी का रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 42.92 करोड़ रु है। बीते शुक्रवार को ये शेयर करीब 10 फीसदी की उछाल के साथ 41.10 रु पर बंद हुआ।
रेप्को होम फाइनेंस
रेप्को होम फाइनेंस ने भी पिछले सप्ताह निवेशकों की झोली भर दी। इसका शेयर 158.35 रु से 247.25 रु पर पहुंच गया। यानी निवेशकों को इस शेयर से 56.14 फीसदी का रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 1,546.83 करोड़ रु है। बीते शुक्रवार को ये शेयर 20 फीसदी की तेजी के साथ 247.25 रु पर बंद हुआ।
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!



Click it and Unblock the Notifications
