RITES Share Price: सरकारी कंपनी RITES Ltd. (Rail India Technical and Economic Service Limited) के शेयरों में गुरुवार को बीएसई पर दोपहर 12:41 बजे 4.10% की तेजी देखने को मिल रही है। दरअसल, कंपनी को गुजरात अर्बन डेवलेपमेंट कंपनी (GUDC) की ओर से एक टेंडर में सबसे कम बिडर (L1) के रूप में चुना गया है।

इस डील की वजह से शेयर्स बने रॉकेट
यह टेंडर अमृत 2.0 और स्वर्णिम जयंती मुख्यमंत्री शहरी विकास योजना के तहत गुजरात की शहरी स्थानीय बॉडिज के लिए WSS/UGD/STP प्रोजेक्ट्स से जुड़ा है। एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार, टेंडर की कुल कीमत 28.5 करोड़ रुपये बताई गई है। हालांकि, यह ऑर्डर अब भी अंतिम अप्रूवल प्रोसेस में है। GUDC द्वारा टेकनिकल और फाइनेंशियल जांच के बाद ही इस टेंडर को ऑफिशियल रूप से दिया जाएगा। यह जानकारी कंपनी ने मंगलवार को एक्सचेंज फाइलिंग के जरिए दी थी।
RITES Ltd के शेयरों में जोरदार तेजी
गुरुवार को बीएसई पर कंपनी के शेयरों जोरदार तेजी देखने को मिल रही है। कंपनी के शेयर्स 4.10% की तेजी के साथ 307.50 रुपये के लेवल पर पहुंच गए हैं। बुधवार को इस कंपनी के शेयर्स 295.40 रुपये के लेवल पर क्लोज हुए थे। कंपनी के शेयर्स ने 398.50 रुपये के 52 वीक हाई लेवल को 8 जुलाई 2024 को टच किया था।RITES Ltd के शेयरों ने 1 महीने में 35.33% का रिटर्न दिया है।
ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी को ट्रैक कर रहे 6 एनिलिस्ट में से 2 ने 'बाय' (Buy) करने की सलाह दी है, 3 ने 'होल्ड' (Hold) की सलाह दी है और जबकि 1 विश्लेषक ने 'सेल' (Sell) की रेटिंग दी है। रिपोर्ट के मुताबिक, 12 महीने के औसत प्राइस टारगेट के मुताबिक, शेयर में और तेजी की संभावना जताई जा रही है।
(डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है. गुडरिटर्न्स की ओर से निवेश की सलाह नहीं है. यह ब्रोकरेज की ओर से सलाह दी गई है. शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है. किसी भी तरह के निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से जरूर परामर्श करें.)
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
