नई दिल्ली, अक्टूबर 5। सोने की कीमतों में तेजी का दौर फिर से शुरू होता दिख रहा है। कारोबारी सप्ताह के दूसरे दिन आज मंगलवार को फिर से सोने के रेट ऊपर चढ़े हैं। आज 5 अक्टूबर को सोने फिर से महंगा हुआ है। सोने की कीमतों में 300 रु से ज्यादा की बढ़ोतरी दर्ज की गयी है। सोने के साथ ही आज चांदी के दाम भी उछले हैं। चांदी 60500 रु के करीब पहुंच गयी है। आगे देखें सोने-चांदी के लेटेस्ट रेट।
5 अक्टूबर को सोने और चांदी के रेट
मंगलवार 5 अक्टूबर को सोने की कीमतों में मजबूती दर्ज की गयी। आज 24 कैरेट वाले सोने की कीमतों में 317 रु प्रति 10 ग्राम की तेजी देखने को मिली। इससे 24 कैरेट वाले सोने का रेट प्रति 10 ग्राम 46394 रु से चढ़ कर 46711 रु पर पहुंच गया। हालांकि यह पिछले साल के 56200 रु के रिकॉर्ड स्तर से अभी भी करीब 9500 रु सस्ता है। चांदी की कीमतों की बात करें तो ये प्रति किलोग्राम 414 रु महंगी हो गयी। चांदी के दाम प्रति किलो 60411 रु पर पहुंच गए हैं।
जानें बाकी कैरेट सोने का दाम
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के अनुसार कल शाम के रेट की तुलना में आज सुबह 23 कैरेट वाला सोना 316 रु महंगा होकर प्रति 10 ग्राम 46524 रु और 22 कैरेट वाला सोना 290 रु महंगा होकर 42787 रु पर आ गया। इसके अलावा 18 कैरेट वाले सोने का दाम भी 237 रु महंगा हुआ और यह प्रति 10 ग्राम 35033 रु पर पहुंच गया। अंत में बात करें 14 कैरेट वाले सोने की तो यह प्रति 10 ग्राम 186 रु चढ़ कर 27326 रु पर आ गया।
आपके शहर में क्या हैं रेट
अगर आप रोज अपने शहर के सोने और चांदी के रेट चेक करना चाहते हैं तो हमारी वेबसाइट के पेज (https://hindi.goodreturns.in/gold-rates/) पर विजिट करें। बता दें कि हमने जो सोने और चांदी के यहां बताए हैं, वे इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के मुताबिक हैं। ध्यान रहे कि इन कीमतों में जीएसटी शामिल नहीं होगा। आप देश भर में कहीं भी सोना खरीदते या बेचते समय इन रेट का हवाला दे सकते हैं।
ऐसे जानिए सोने की शुद्धता
आप जो बाजार से सोना खरीदते हैं, वे कितना खरा होता है यह उसके कैरेट से पता लगाया जा सकता है। 24 कैरेट का सोना सबसे शुद्ध माना जाता है। मगर इससे जेवर नहीं बन सकते हैं। इसलिए जेवर बनाने में ज्यादातर 22 कैरेट सोने का इस्तेमाल किया जाता है। आइये जानते हैं कि किस कैरेट का सोना कितना शुद्ध होता है।
कैरेट से तय होती है सोने की शुद्धता
आपको बता दें कि 24 कैरेट का सोना 99.9 फीसदी शुद्ध होता है, जबकि 23 कैरेट का सोना 95.8 फीसदी शुद्ध होता है। 22 कैरेट का सोना 91.6 फीसदी शुद्ध होता है। 21 कैरेट का सोना 87.5 फीसदी शुद्ध होता है। 18 कैरेट का सोना 75 फीसदी शुद्ध होता है। 17 कैरेट का सोना 70.8 फीसदी शुद्ध होता है। 14 कैरेट का सोना 58.5 फीसदी शुद्ध होता है। 9 कैरेट का सोना 37.5 फीसदी शुद्ध होता है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications