RIL Share: मुकेश अंबानी के स्वामित्व वाली देश की दिग्गज कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) का शेयर फोकस है. स्टॉक 1 अक्टूबर से अब तक करीब 9.5 फीसदी फिसल चुका है. आज गुरुवार को RIL का शेयर करीब 4 फीसदी की गिरावट के साथ 2815.25 रुपए पर बंद हुआ है. शेयर में तेज करेक्शन की वजह मार्केट सेंटीमेंट और ब्रोकरेज फर्म एम्बिट कैपिटल की रिपोर्ट रही.
RIL का शेयर कहां तक जाएगा?
रिलायंस इंडस्ट्रीज को लेकर एम्बिट कैपिटल प्राइवेट ने चिंता व्यक्त की है. साथ ही कंपनी के शेयर पर "Sell" की रेटिंगको बरकरार रखा है. ब्रोकरेज फर्म ने आरआईएल के लिए टारगेट प्राइस को 2,600 रुपए से थोड़ा बढ़ाकर 2,650 रुपए प्रति शेयर कर दिया है. फिर भी यह बदलाव हुआ आंकड़ा अक्टूबर की शुरुआत में स्टॉक के बंद भाव से 9.5% कम है. पिछले एक साल में आरआईएल का शेयर सेंसेक्स से 3% पीछे रहा है, जिसमें कंज्युमर कारोबार के लिए फंड रेज करने के प्रयासों के बाद सितंबर से अंत से अब तक शेयर ने खराब परफॉर्म किया.

ब्रोकरेज ने RIL के कंज्युमर बिजनेस में कंपीटिटर के मुकाबले बहुत खराब प्रदर्शन को दर्शा रहा. एंबिट कैपिटल ने RIL के नए एनर्जी एंटरप्राइसेज में देरी और नए स्ट्रैटेजिक इनवेस्टमेंट हासिल करने में कठिनाइयों को महत्वपूर्ण बाधाओं के रूप में दर्शाया है. इन चुनौतियों के बावजूद ब्रोकरेज ने ऑयल-टू-केमिकल (O2C), अपस्ट्रीम और जियो सेगमेंट में आरआईएल की ताकत को स्वीकार किया है.
आगे रेवेन्यू ग्रोथ का अनुमान
एम्बिट कैपिटल ने RIL के फाइनेंशियल पर भी फोकस किया है. उसने अपने नोट में लिखा कि अगले कुछ सालों में आरआईएल की आय में पर्याप्त ग्रोथ होगी. इसके तहत FY2025 में यह 9,99,100 करोड़ रुपये तक बढ़ जाएगी. यह आगे भी जारी रहेगी. खासकर 2027 तक रेवेन्यू मजबूत ग्रोथ की उम्मीद है.
मार्केट एनलिस्ट्स ने आरआईएल के शेयर पर मिक्स रिएक्शन दिया है. इसमें ज्यादातर ने BUY की रेटिंग दी है. साथ ही कुछ ने HOLD और कुछ ने SELL की रेटिंग दी है. एनलिस्ट्स के मुताबिक 12 महीने के लिए शेयर में औसत संभावित तेजी 17% तक हो सकती है. वैसे भी 2024 में अब तक शेयर का प्रदर्शन स्थिर ही रहा है. 1 साल में स्टॉक का रिटर्न 21 फीसदी ही है.
(डिस्क्लेमर: यहां स्टॉक में निवेश की सलाह ब्रोकरेज फर्म की ओर से है. किसी भी तरह के निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से जरूर सलाह लें. )
More From GoodReturns

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

IPO Alert: आज से खुले 2 धमाकेदार IPO, ₹14,500 से शुरू करें निवेश, जानें GMP और पूरी डिटेल्स

10 सितंबर को खुले 5 IPO: वीगालैंड से लेकर राकसन तक, किसमें है कमाई का मौका?

NSE ट्रेडिंग में तकनीकी खराबी? ब्रोकर ऐप डाउन होने पर ऐसे सुरक्षित रखें अपना फंड

IPO अलॉटमेंट पाने का पक्का तरीका: सोमवार से पहले ये 5 जरूरी काम निपटा लें

शेयर बाजार में बड़ी गिरावट: क्रूड ऑयल के डर के बीच SIP और निवेश का सही फॉर्मूला

शेयर बाजार में आज इन 5 शेयरों में मचेगी हलचल! RVNL और Mazagon Dock समेत इन स्टॉक्स पर रखें नजर

7 सितंबर से खुल रहे हैं 2 नए IPO: निवेश से पहले जान लें ये जरूरी नियम

Paluck Technologies IPO Listing: 252 गुना सब्सक्राइब हुआ शेयर, आज बाजार में कैसी होगी धमाकेदार एंट्री?

निफ्टी में शानदार रिकवरी: अब SIP करें या लम्पसम? निवेश का सही फॉर्मूला

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट



Click it and Unblock the Notifications
