Reliance : दूसरी तिमाही में हुआ तगड़ा मुनाफा
नई दिल्ली, अक्टूबर 22। रिलायंस ने आज चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही के वित्तीय परिणाम पेश किए। कंपनी ने इस तिमाही में कर पश्चात 15,479 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया है। यह पिछले साल की इसी तिमाही की तुलना में करीब 46.0 फीसदी ज्यादा है। वहीं 30 सितंबर 2021 को समाप्त तिमाही में रिलायंस की कंसोलिडेटेड आय 1,67 लाख करोड़ रुपये दर्ज की गई है। यह आय चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 1.40 लाख करोड़ रुपये थी।

रिलायंस के तिमाही नतीजों की खास बातें
- रिलायंस का कंसोलिडेटिड इबिटा वार्षिक आधार पर 30.0 फीसदी बढ़कर 30,283 करोड़ रुपये हो गया है।
- चालू वित्त वर्ष कीदूसरी तिमाही में कंसोलिडेटिड शुद्ध लाभ वार्षिक आधार पर 46.0 फीसदी बढ़कर 15,479 करोड़ रुपये हो गया।
- दूसरी तिमाही में कंसोलिडेटिड ईपीएस वार्षिक आधार पर 40.7 फीसदी बढ़कर 20.9 रुपये प्रति शेयर हो गया।
- रिलायंस के डिजिटल सर्विसेज ने 9,561 करोड़ रुपये का इबिटा दर्ज किया है।
- रिलायंस जियो प्लेटफॉर्म्स का तिमाही कंसोलिडेटिड शुद्ध लाभ वार्षिक आधार पर 23.5 फीसदी बढ़कर 3,728 करोड़ रुपये हो गया।
- पिछली तिमाही के 138.4 रुपये के मुकाबले दूसरी तिमाही में रिलायंस जियो का एआपीयू 143.6 रुपये प्रति ग्राहक प्रति माह दर्ज की है।
- रिलायंस रिटेल का इबिटा मार्जिन वार्षिक आधार पर 45.2 फीसदी बढ़कर 2,913 करोड़ रुपये हो गया है।
- रिलायंस रिटेल ने बीती तिमाही के दौरान 813 नए स्टोर खोले हैं। इनको मिलाकर स्टोर्स की कुल संख्या अब 13,635 हो गई है।
जानिए रिलायंस का शेयर आज किस स्तर पर बंद हुआ
आज शेयर बाजार बंद होने के बाद रिलायंस ने दूसरी तिमाही के रिजल्ट जारी किए हैं। लेकिन आज रिजल्ट जारी होने के पहले ही रिलायंस के शेयर में तेजी दर्ज की गई। आज रिलायंस का शेयर एनएसई में 5 रुपये की तेजी के साथ 2,627.40 रुपये के स्तर पर बंद हुआ। वहीं बीएसई में रिलांयस का शेयर करीब 4 रुपये की तेजी के साथ 2,627.05 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
