नई दिल्ली, जुलाई 22। रिलायंस इंडस्ट्रीज ने शुक्रवार को जून तिमाही की रिपोर्ट जारी की है। कंपनी ने जून तिमाही की पूर्ण कमाई में सालाना आधार पर 46.29 प्रतिशत की रिकॉर्ड बढ़ोतरी की है। पिछले साल जून तिमाही में रिलायंस इंडस्ट्रीज का मुनाफा 12,273 करोड़ रुपये का था जो इस साल 17,955 करोड़ रुपये है।

54.54 प्रतिशत बढ़ा है राजस्व
जारी की गई तिमाही रिपोर्ट में रिलायंस ने बताया कि जून तिमाही के लिए उसका राजस्व पिछले साल की समान तिमाही के मुकाबले 54.54 प्रतिशत बढ़ा है। पिछले साल रिलांयस का राजस्व 1,44,372 करोड़ रुपये था जो इस साल जून तिमाही में 2,23,113 करोड़ रुपये हो गया है। ईटी नाउ ने इस तिमाही रिलायंस के राजस्व का अनुमान 2,44,244 करोड़ रुपये लगाया था।
एबीटा और तिमाही मार्जिन
जून तिमाही के लिए रिलायंस का समेकित एबिटा सालाना आधार पर 45.80 करोड़ रुपये बढ़कर 40,179 करोड़ रुपये रहा। नकद लाभ सालाना आधार पर 46.2 प्रतिशत बढ़कर 31,916 करोड़ रुपये रहा। बात अगर जून तिमाही के मार्जिन की करें तो रिल का तिमाही मार्जिन 17.3 फीसदी पर आया है ।
अच्छा हुआ है मुनाफा- रिलायंस
कंपनी ने कहा कि इस तिमाही में अस्थिर वातावरण में O2C व्यवसाय के लिए अब तक का सबसे अधिक राजस्व प्राप्त हुआ है। रिलायंस ने कहा कि यह राजस्व के मामले में रिलायंस रिटेल के लिए भी सबसे अच्छी तिमाही है। कंपनी का राजस्व सालाना आधार पर 51.9 प्रतिशत बढा है, इस तिमाही यह 58,554 करोड़ रुपये है। रिलायंस ने कहा कि जियो प्लेटफॉर्म के लिए भी जून तिमाही का राजस्व सबसे अच्छा रहा है। कंपनी ने बताया कि जियो के राजस्व में 23.6 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। इस तिमाही जियो का राजस्व 27,527 करोड़ रुपये है।
रिलायंस के प्रदर्शन से बेहद खुश हूँ- मुकेश अंबानी
रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक मुकेश अंबानी ने कहा कि वैश्विक भू-राजनीतिक संघर्ष ने ऊर्जा बाजारों में अव्यवस्था पैदा की है और पारंपरिक सप्लाई चेन को बाधित किया है। इन सभी चुनौतियों के बावजूद कंपनी ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दिया है, अंबानी ने कहा कि वह आरआईएल के उपभोक्ता प्लेटफॉर्म की प्रगति से खुश हैं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications