RIL Bonus Share: रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) की बोर्ड मीटिंग खत्म हो गई है. भारतीय शेयर बाजार में वैल्युएशन के लिहाज से सबसे बड़ी कंपनी की बोर्ड ने बोनस शेयर को मंजूरी दे दी है. हालांकि, कंपनी ने बोनस शेयर का अपडेट 47वीें सालाना बैठक के दिन ही बाजार को दे दी थी.
बोर्ड मीटिंग में आज 5 सितंबर, 2024 को 1:1 के रेश्यो पर बोनस इश्यू पर मंजूरी मिली है. यानी निवेशकों को हर शेयर पर एक शेयर मुफ्त मिलेगा. बोर्ड मीटिंग के बाद BSE पर रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर सवा फीसदी गिरकर 2987 रुपए के भाव पर बंद हुआ है.
बोर्ड मीटिंग में बोनस इश्यू को मंजूरी
रिलायंस इंडस्ट्रीज के निदेशक मंडल यानी बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की मीटिंग में 1:1 के रेश्यो में बोनस शेयर जारी करने का प्रस्ताव रखा गया. इसका मतलब है कि शेयरधारकों को उनके पास मौजूद हर मौजूदा शेयर के बदले एक अतिरिक्त शेयर मिलेगा. नतीजतन, शेयरों की संख्या दोगुनी हो जाएगी और शेयर की कीमत उसी हिसाब से एडजस्ट होगी. इससे पहले सितंबर 2017 में 1:1 अनुपात के साथ बोनस शेयर जारी किया गया था.
RIL ने शेयरहोल्डर्स को 5वीं बार बोनस शेयर देने का ऐलान किया है. बोर्ड मीटिंग में कंपनी अथोरॉइज्ड शेयर कैपिटल बढ़ाने को भी मंजूरी मिली है. इसे 15 हजार करोड़ रुपए से बढ़कर 50 हजार करोड़ रुपए किया गया है. हालांकि, बोनस शेयर के लिए रिकॉर्ड डेट का ऐलान अभी नहीं किया गया है. बाजार बंद होने के बाद RIL का कुल मार्केट कैप 20.21 लाख करोड़ रुपए हो गया है.

RIL के शेयर पर आउटलुक
ब्रोकरेज फर्म ICICI डायरेक्ट के ताजा नोट के मुताबिक कंपनियां रिटेल भागीदारी को बढ़ावा देने और अपने इक्विटी बेस का विस्तार करने के लिए बोनस शेयर जारी करती हैं. ऊंचे शेयर कीमतें नए निवेशकों को हतोत्साहित कर सकती हैं. शेयरों की संख्या बढ़ाने से प्रति शेयर की कीमत कम हो जाती है जबकि कुल कैपिटल में कोई बदलाव नहीं होता है. बोनस जारी होने के बाद रिलायंस के शेयरों में समान ट्रेंड देखने को मिल सकता है.
रिलायंस इंडस्ट्रीज बोनस इश्यू के लिए पात्रता
मोतीलाल ओसवाल के ब्लॉग के मुताबिक बोनस शेयरों के लिए पात्रता रिकॉर्ड डेट और एक्स-डेट पर निर्भर करती है. रिकॉर्ड डेट कंपनी की ओर से एक कट-ऑफ है, जिसमें बोनस शेयरों के लिए अर्हता प्राप्त करने के लिए निवेशकों को इस तारीख से पहले शेयरहोल्डर होना चाहिए. BSE और NSE पर T+1 सेटलमेंट के साथ एक्स-डेट रिकॉर्ड तिथि के साथ मेल खाती है.
बोर्ड मीटिंग से पहले रिलायंस के शेयर की कीमत 3029.80 रुपए प्रति शेयर है, जिसका मार्केट कैप 20,49,906.74 करोड़ रुपए है. इस साल अब तक (YTD) BSE पर शेयर में करीब 17% की उछाल आई है.
More From GoodReturns

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा



Click it and Unblock the Notifications