RIL Bonus Issue: भारतीय शेयर बाजार में वैल्युएशन के लिहाज से सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज फोकस में रहने वाला है. बोर्ड मीटिंग में बोनस इश्यू के लिए रिकॉर्ड डेट फिक्स होगा. बोर्ड मीटिंग में आज 5 सितंबर, 2024 को बोनस इश्यू पर विचार होगा, जिस पर मुकेश अंबानी की कंपनी RIL का बोर्ड बैठक करेगा. शेयर 4 सितंबर को 3029.80 रुपए के भाव पर बंद हुआ था.
RIL का बोनस इश्यू
रिलायंस इंडस्ट्रीज के निदेशक मंडल यानी बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की मीटिंग गुरुवार, 5 सितंबर, 2024 को है, जिसमें 1:1 के रेश्यो में बोनस शेयर जारी करने का प्रस्ताव रखा जाएगा. इसका मतलब है कि शेयरधारकों को उनके पास मौजूद हर मौजूदा शेयर के बदले एक अतिरिक्त शेयर मिलेगा. नतीजतन, शेयरों की संख्या दोगुनी हो जाएगी और शेयर की कीमत उसी हिसाब से एडजस्ट होगी.
RIL की बोनस हिस्ट्री
RIL का यह आगामी बोनस इश्यू 7 साल में पहला बोनस इश्यू होगा. पिछला बोनस इश्यू सितंबर 2017 में 1:1 अनुपात के साथ जारी किया गया था. कंपनी का प्रारंभिक बोनस इश्यू भी 1:1 अनुपात का था और नवंबर 2009 में जारी किया गया था.

RIL बोनस शेयरों के फायदे
ब्रोकिंग फर्म रेलिगेयर ब्रोकिंग ने बोनस शेयर जारी करने को लेकर 5 फायदे बताएं हैं. शेयर का सर्कुलेशन बढ़ने से लिक्विडिटी बढ़ेगी. बोनस के बाद शेयरों की कम कीमतों से नए निवेशक खरीदारी करेंगे. बोनस इश्यू के बाद मौजूदा निवेशकों के पास स्टॉक की संख्या बढ़ेगी, जिससे रिवॉर्डेड फीलिंग होगी. बोनस शेयर आमतौर पर बेचे जाने तक टैक्स योग्य नहीं होते हैं. यानी टैक्स का भी कोई असर नहीं होगी.
RIL के शेयर पर आउटलुक
ब्रोकरेज फर्म ICICI डायरेक्ट के ताजा नोट के मुताबिक कंपनियां रिटेल भागीदारी को बढ़ावा देने और अपने इक्विटी बेस का विस्तार करने के लिए बोनस शेयर जारी करती हैं. ऊंचे शेयर कीमतें नए निवेशकों को हतोत्साहित कर सकती हैं. शेयरों की संख्या बढ़ाने से प्रति शेयर की कीमत कम हो जाती है जबकि कुल कैपिटल में कोई बदलाव नहीं होता है. बोनस जारी होने के बाद रिलायंस के शेयरों में समान ट्रेंड देखने को मिल सकता है.
रिलायंस इंडस्ट्रीज बोनस इश्यू के लिए पात्रता
मोतीलाल ओसवाल के ब्लॉग के मुताबिक बोनस शेयरों के लिए पात्रता रिकॉर्ड डेट और एक्स-डेट पर निर्भर करती है. रिकॉर्ड डेट कंपनी की ओर से एक कट-ऑफ है, जिसमें बोनस शेयरों के लिए अर्हता प्राप्त करने के लिए निवेशकों को इस तारीख से पहले शेयरहोल्डर होना चाहिए. BSE और NSE पर T+1 सेटलमेंट के साथ एक्स-डेट रिकॉर्ड तिथि के साथ मेल खाती है.
बोर्ड मीटिंग से पहले रिलायंस के शेयर की कीमत 3029.80 रुपए प्रति शेयर है, जिसका मार्केट कैप 20,49,906.74 करोड़ रुपए है. इस साल अब तक (YTD) BSE पर शेयर में करीब 17% की उछाल आई है.
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications