RIL AGM : जो लोग जियो के एयर फाइबर का इंतजार कर रहे है उन लोगों का इंतजार अब खत्म होने वाला है, 19 सितंबर को यानी गणेश चतुर्थी के दिन जियो के एयर फाइबर को लॉन्च किया जाएगा। मुकेश अंबानी ने रिलायंस इंडस्ट्रीज के वार्षिक आम सभा में इसकी घोषणा की।

जियो का एयर फाइबर 5जी नेटवर्क और शानदार वायरलेस टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करके दफ्तरों और घरों में वायलेस ब्राडबैंड सर्विस देगा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दूरसंचार के सेक्टर में जियो एयर फाइबर के उतरने से उथल पुथल की संभावना है।
मुकेश अंबानी ने रिलायंस इंडस्ट्रीज की आम सभा में कहा कि 1 करोड़ से ज्यादा परिसर हमारी ऑप्टिकल फाइबर सर्विस, जियो फाइबर से जुड़े हैं। मुकेश अंबानी ने कहा कि अभी भी कई सारे परिसर ऐसे हैं जहां वायर कनेक्टिविटी देना कठिनाई से भरा है लेकिन जियो एयर फाइबर इस कठिनाई को आसान करेगी।
उन्होंने कहा कि इसके माध्यम से हम 20 करोड़ घरों और परिसरों तक पहुंचने की उम्मीद कर रहे हैं। मुकेश अंबानी ने कहा कि जियो एयर फाइब के आने से जियो हर दिन 1.5 लाख नए ग्राहक जोड़ पाएगा। बताते चलें कि जियो का ऑप्टिकल फाइबर इंफ्रास्ट्रक्चर पूरे भारत में 15 लाख किमी तक फैला हुआ है।
जियो का ऑप्टिकल फाइबर पर कस्टमर्स औसतन प्रति माह 280 जीबी से ज्यादा डेटा का इस्तेमाल करता है, जो जियो की प्रति व्यक्ति मोबाइल डेटा खपत से 10 गुना ज्यादा है।
एजीएम में जियो एयर फाइबर के साथ ही जियो ट्रू 5जी डेवलपर प्लेटफाॅर्म और जियो ट्रू 5जी लैब के लॉन्च की भी घोषणा की गई। जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी ने लॉन्च की घोषणा करते हुए कहा कि हम एक ऐसा प्लेटफार्म बना रहे हैं जो इंडियन इंटरप्राइसेस, स्माॅल बिजनेस के डिजिटल दुनिया के साथ इंटरेक्शन के तरीकों को बदल देगा।
यह भी पढ़ें : Unicorn Startups : जानिए टॉप 5 देशों के नाम, कौन-सा है भारत का नंबर
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स



Click it and Unblock the Notifications
