Rikhav Securities IPO GMP: आईपीओ मार्केट में एक के बाद एक पब्लिक इश्यू खुुल रहे. इस कड़ी में आज 15 जनवरी से करब 30 साल पुरानी कंपनी रिखव सिक्योरिटीज लिमिटेड का इश्य भी खुल गया है. साल 1995 में स्थापित कंपनी का इश्यू 15 जनवरी से खुलकर 17 जनवरी 2025 को बंद हो जाएगा.
3 दशक पुरानी कंपनी का टारगेट 88.82 करोड़ रुपए जुटाना है. इस आईपीओ में 5 रुपए फेस वैल्यू वाले 1,03,28,000 इक्विटी शेयर शामिल हैं. आईपीओ 100% बुक बिल्ट ऑफर के रूप में आयोजित किया गया, जिसकी कीमत 82 रुपए से 86 रुपए प्रति शेयर है.
रिखव सिक्योरिटीज का जीएमपी
ग्रे मार्कट में रिखव सिक्योरिटीज एसएमई आईपीओ का जीएमपी 70 रुपए ऊपर पहुंच गया है. इस लिहाज से शेयर 156 रुपए के भाव पर लिस्टिंग के संकेत दे रहा है. जबकि इश्यू प्राइश 86 रुपए है. इस लिहाज से जीएमपी 81 फीसदी के पार निकल गया है.
कहां इस्तेमाल होगा फंड?
निवेशक 1,600 इक्विटी शेयरों के लॉट में शेयर खरीद सकते हैं. जुटाई गई रकम कंपनी वर्किंग कैपिटल की जरूरतों और आईटी सॉफ्टवेयर और इक्विपमेंट के लिए कैपेक्स का सपोर्ट करेगी. इसके अलाव कुछ अर्निंग सामान्य कॉर्पोरेट जरूरतों के लिए आवंटित की जाएगी.

कंपनी का बैकग्राउंड और सर्विसेज
रिखव सिक्योरिटीज लिमिटेड भारत में ब्रोकरेज, निवेश और बैंकिंग सर्विसेज ऑफर करती है. यह SEBI के साथ स्टॉकब्रोकर के रूप में रजिस्टर्ड है. BSE लिमिटेड (BSE), NSE और MCX के साथ सदस्यता रखता है. कंपनी इक्विटी ब्रोकिंग, कैश डिलीवरी, इंट्रा-डे ट्रेडिंग, फ्यूचर्स, ऑप्शन ट्रेडिंग प्रदान करती है और विभिन्न डेरिवेटिव और कमोडिटी सेगमेंट में हिस्सा लेती है.
रिखव सिक्योरिटीज का फाइनेंशियल परफॉर्मेंस
30 सितंबर, 2024 को समाप्त छह महीनों के लिए रिखव सिक्योरिटीज ने 9,285.81 लाख रुपए का राजस्व दर्ज किया. 2024, 2023 और 2022 के फाइनेंशियल ईयर में राजस्व क्रमशः 10,416.17 लाख रुपए, 4,946.76 लाख रुपए और 3,549.91 लाख रुपए थे.
आईपीओ के लिए मैनेजर्स
स्मार्ट होराइजन कैपिटल एडवाइजर्स प्राइवेट लिमिटेड बुक रनिंग प्रक्रिया का मैनेज कर रहा है, जबकि लिंक इनटाइम इंडिया प्राइवेट लिमिटेड इस ऑफर के लिए रजिस्ट्रार के रूप में काम कर रहा है.
More From GoodReturns

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?



Click it and Unblock the Notifications