Rikhav Securities IPO: रिखव सिक्योरिटीज लिमिटेड आईपीओ 15 जनवरी को सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था और 17 जनवरी को बंद हुआ था। ये 88.82 करोड़ रुपये का एक बुक बिल्ट इश्यू है। कंपनी इस आईपीओ से मिले फंड का उपयोग बढ़ती कार्यशील पूंजी आवश्यकताओं को पूरा करने, आईटी सॉफ्टवेयर, कंप्यूटर और लैपटॉप की खरीद के लिए कंपनी की कैपिटल एक्सपेंडिचर की आवश्यकताओं को पूरा करने और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्य को पूरा करने के लिए करेगी।

कंपनी के बारे में जानकारी
1995 में शुरू हुई रिखव सिक्योरिटीज लिमिटेड भारत में एक वित्तीय सर्विस कंपनी है जो ब्रोकरेज, निवेश और बैंकिंग सर्विस ऑफर करती है। कंपनी सेबी के साथ स्टॉकब्रोकर के रूप में रजिस्टर है और बीएसई लिमिटेड (बीएसई), नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया (एनएसई) और मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) की मेंबरशिप रखती है।
रिखव सिक्योरिटीज आईपीओ का जीएमपी (Rikhav Securities IPO GMP)
बाजार विश्लेषकों के अनुसार अनलिस्टेड मार्केट में Rikhav Securities IPO GMP 100 रुपये है जो कैप प्राइस की तुलना में 116.28 प्रतिशत अधिक है। यह इस इश्यू का उच्चतम जीएमपी भी है और इश्यू बंद होने वाले दिन जीएमपी 85 रुपये था जिसमें अब भारी उछाल आया है।
कब होगी लिस्टिंग?
20 जनवरी को रिखव सिक्योरिटीज आईपीओ के शेयर अलॉटमेंट होने की उम्मीद है। जिन निवेशकों को शेयर अलॉट हुए हैं उनके डिमैट अकाउंट में 21 जनवरी को शेयर क्रेडिट कर दिए जाएंगे और 22 जनवरी को बीएसई एसएमई पर शेयर लिस्ट होंगे। रिखव सिक्योरिटीज आईपीओ ने एंकर निवेशकों से 25.11 करोड़ रुपये जुटाए । रिखव सिक्योरिटीज आईपीओ एंकर बोली की तारीख 14 जनवरी, 2025 है।
अलॉटमेंट चेक करने का तरीका
- बीएसई (बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज) की आधिकारिक साइट पर जाएं।
- इश्यू टाइप में इक्विटी और डेट ऑप्शन में से इक्विटी सेलेक्ट करें।
- ड्रॉपडाउन में आईपीओ चुनें, जिसके लिए आपने अप्लाई किया है।
- अलॉटमेंट स्टेटस जांचने के लिए आवेदन संख्या या PAN दर्ज करें।
इसके अलावा आप लिंक इनटाइम इंडिया प्राइवेट लिमिटेड की वेबसाइट पर भी अलॉटमेंट स्टेट्स चेक कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले(https://linkintime.co.in/initial_offer/public-issues.html) पर जाएं।इसके बाद ड्रॉपडाउन में कंपनी का नाम चुनें।
फिर पैन नंबर या एप्लिकेशन नंबर या क्लाइंट आईडी या अकाउंट नंबर या आईएफएससी दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
More From GoodReturns

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?



Click it and Unblock the Notifications