Cricketer With Highest Net Worth: हमारे देश के क्रिकेटर्स अक्सर अपनी Net worth को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं फिर चाहे वो सचिन तेंदुलकर हों या फिर एमएस धोनी। आपको भी यह लगता होगा कि विराट कोहली, धोनी, रोहित शर्मा, सचिन तेंदुलकर और युवराज सिंह में से ही कोई सबसे अमीर क्रिकेटर होगा, लेकिन एक ऐसा क्रिकेटर भी है जो इस लिस्ट में नहीं है पर उस क्रिकेटर की नेट वर्थ सबसे अधिक है। हम बात कर रहे हैं, आर्यमन विक्रम बिड़ला की। आर्यमन अरबपति बिजनेसैन कुमार मंगलम बिड़ला के बेटे हैं।

आर्यमन विक्रम बिड़ला ने बिजनेस से पहले क्रिकेट में की थी एंट्री
आर्यमन विक्रम बिड़ला ने बिजनेस में एंट्री करने से पहले क्रिकेट में अपना करियर बनाया। उन्होंने 2017-18 रणजी ट्रॉफी सीजन के दौरान मध्य प्रदेश के साथ प्रथम श्रेणी क्रिकेट में डेब्यू किया था। साल 2018 में, उन्हें इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में राजस्थान रॉयल्स ने 30 लाख रुपये में चुना था।
ऐसा रहा है आर्यमन का क्रिकेट करियर
ईएसपीएन क्रिकइन्फो के अनुसार, आर्यमन ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में नौ मैच खेले, जिसमें एक शतक और एक अर्धशतक सहित 414 रन बनाए थे। लिस्ट ए क्रिकेट में, वह चार मैचों में 36 रन बनाने में सफल रहे। क्रिकेट के मैदान पर अच्छा प्रदर्शन करने के बावजूद, आर्यमन ने साल 2019 में पर्सनल कारणों से क्रिकेट से ब्रेक लेने का फैसला किया।
आर्यमन ने इसके बाद अब अपना ध्यान फैमली बिजनेस पर किया। इस साल उन्हें और उनकी बहन अनन्या बिड़ला को आदित्य बिड़ला समूह की प्रमुख कंपनी ग्रासिम इंडस्ट्रीज में निदेशक के रूप में शामिल किया गया। इसके अलावा, आर्यमन मुंबई में एक विशेष क्लब 'जॉलीज़' के मालिक हैं और पालतू जानवरों के लिए एक विशेष स्टोर 'द पॉवस्टार कंपनी' का संचालन करते हैं।
इतनी है आर्यमन की नेट वर्थ
आदित्य बिड़ला समूह भारत के सबसे पुराने और सबसे प्रमुख इंडस्ट्रियल घरानों में से एक है, जिसका नेतृत्व आर्यमन के पिता कुमार मंगलम बिड़ला करते हैं। आर्यमन की कुल संपत्ति कथित तौर पर लगभग 70,000 करोड़ रुपये है, जो सचिन तेंदुलकर, एमएस धोनी, विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे प्रसिद्ध क्रिकेटरों की संयुक्त संपत्ति से भी अधिक है।
क्रिकेट में अपने कम कार्यकाल के बावजूद, आर्यमन विक्रम बिड़ला ने अपने परिवार के बिजनेस एंपायर में एक अहम भूमिका निभाने में सफलतापूर्वक बदलाव किया है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications