Returns of various asset classes in 2023: आज 31 दिसंबर है यानी 2023 का अंतिम दिन है। ऐसे में अगर आप निवेशक हैं, तो आपके लिए यह जानना काफी जरूरी है कि किस आसेट क्लास ने कितना रिटर्न दिया है। यहां पर आपको 2023 के दौरान सोने और चांदी का रिटर्न बताया जा रहा है। इसके अलावा 2023 के दौरान सेंसेक्स और निफ्टी-50 का रिटर्न बताया जा रहा है। वहीं रुपये का 2023 के दौरान डॉलर का प्रदर्शन कैसा रहा यह भी यहां पर जानिए। इसके अलावा बिटक्वाइन क्रिप्टोकरेंसी ने कैसे 2023 के दौरान पैसा डबल किया यह भी जानिए।
जानिए सेंसेक्स और निफ्टी में 2023 में कितनी तेजी दर्ज हुई
पिछले साल यानी 2023 का पहला ट्रेडिंग दिन 2 जनवरी को पड़ा था। उस दिन Share Market की क्लोजिंग तेजी के साथ हुई थी। 2 जनवरी 2023 को सेंसेक्स 327.05 अंक की तेजी के साथ 61167.79 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 92.20 अंक की तेजी के साथ 18197.50 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। साल के अंतिम ट्रेडिंग डे यानी 29 दिसंबर 2023 को जहां सेंसेक्स करीब 170.12 अंक की गिरावट के साथ 72240.26 अंक के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 47.30 अंक की गिरावट के साथ 21731.40 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

2023 ने पूरे साल के दौरान शेयर बाजार ने शानदार रिटर्न दिया है। जहां इस दौरान निफ्टी-50 का रिटर्न 19.46 प्रतिशत का रहा, वहीं सेंसेक्स का रिटर्न करीब 18.17 प्रतिशत का रहा है।
जानिए सोने और चांदी के रेट में 2023 में कितना तेजी दर्ज हुई
2 जनवरी 2023 को सोने का रेट इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन साइट के अनुसार 55163 रुपये था। वहीं चांदी का रेट 68349 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर बंद हुआ था।
साल के अंतिम ट्रेडिंग डे यानी 29 दिसंबर 2023 को इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोशिएशन की बेवसाइट के अनुसार गोल्ड का रेट 206 रुपये प्रति दस ग्राम की गिरावट के साथ 63246 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर पर बंद हुआ। वहीं इस दौरान चांदी का रेट 238 रुपये प्रति किलो की गिरावट के साथ 73395 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुआ।
जानिए 2023 में डॉलर के खिलाफ रुपये कितना कमजोर हुआ
2 जनवरी 2023 को डॉलर के खिलाफ रुपया 2 पैसे की कमजोरी के साथ 82.74 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं आज 29 दिसंबर 2023 यानी साल के अंतिम ट्रेडिंग डे पर डॉलर के खिलाफ रुपया 4 पैसे की कमजोरी के साथ 83.21 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
जानिए 2023 के दौरान बिटक्वाइन क्रिप्टोकरेंसी का रिटर्न
वहीं साल 2023 के अंतिम दिन बिटक्वाइन क्रिप्टोकरेंसी का रेट इस वक्त क्वाइनडेस्क पर 42,215.69 डॉलर है। आज इसमें 0.32 फीसदी की तेजी है। इस रेट पर बिटक्वाइन क्रिप्टोकरेंसी की मार्केट कैप 826.83 बिलियन डॉलर है। बीते चौबीस घंटे के दौरान बिटक्वाइन क्रिप्टोकरेंसी की अधिकतम कीमत 42,581.21 डालर और न्यूनतम कीमत 41,536.07 डॉलर रही है। जहां तक रिटर्न की बात है तो 1 जनवरी 2023 से अब तक बिटक्वाइन क्रिप्टोकरेंसी ने 155.43 फीसदी का पॉजिटिव रिटर्न दिया है। बिटक्वाइन क्रिप्टो करेंसी की ऑलटाइम हाई कीमत 68,990.90 डॉलर रही है।
नोट: यहां पर सोना चांदी, शेयर बाजार सहित क्रिप्टोकरेंसी का 2023 के दौरान का रिटर्न बताया जा रहा है। लेकिन यह जरूरी नहीं है कि यह रिटर्न 2024 के दौरान भी मिले। 2024 के दौरान रिटर्न इससे अच्छा या खबरा भी रह सकता है।
More From GoodReturns

एक्सपायरी वीक की शुरुआत: निफ्टी-बैंक निफ्टी में क्या करें? आज के लिए ये हैं बेस्ट ट्रेडिंग टिप्स

Russia ने 6 महीने में बेच दिया 44 टन सोना! रूस क्यों घटा रहा है अपना Gold Reserve?

Gandhar Oil Refinery के शेयर में लगा अपर सर्किट! मुनाफा और रेवेन्यू ने किया कमाल, अब क्या होगा?

Market Outlook: गिरते बाजार में घबराएं नहीं, इन Levels और Sectors पर रखें नजर

Market Strategy: Index नहीं, सही Stocks चुनिए; गिरावट में हो सकती है कमाई!

Gold Outlook: Buy on Dip या Sell on Rise? गोल्ड, सिल्वर और क्रूड पर Expert Strategy!

Gold-Silver में Bull Run या Consolidation? एक्सपर्ट की बड़ी भविष्यवाणी!

Copper है नया Gold? Ajay Kedia ने बताया क्यों बढ़ रही है निवेशकों की दिलचस्पी!

अदाणी एंटरप्राइजेज ने एयरलाइन लॉन्च की अटकलों को किया खारिज, कहा- रिपोर्ट्स निराधार

भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें

Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?



Click it and Unblock the Notifications