
Retirement Life : अगर आप रिटायरमेंट के बाद अपनी मौजूदा लाइफस्टाइल को बरकरार रखना चाहते हैं तो आपको कितने पैसों की जरूरत होगी? ये एक अहम सवाल है। हालांकि इस सवाल का कोई निश्चित जवाब नहीं हो सकता, क्योंकि हर किसी की लाइफस्टाइल के खर्चे अलग-अलग हो सकते हैं। पर हाल ही में एक सर्वे हुए, जिसमें एक राशि सामने आई है, जो किसी रिटायर व्यक्ति के लिए उचित हो सकती है।
कितना पैसा चाहिए
फाइनेंशियल एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार एक सर्वे में कहा गया है कि कई भारतीय रिटायरमेंट के लिए 65.4 लाख रुपये की राशि को एक उचित राशि मानते हैं। ये सर्वे क्वांटम कंज्यूमर सॉल्यूशंस के सहयोग से आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस ने किया। सर्वे में 1100 से अधिक लोगों को शामिल किया गया। सर्वे से पता चलता है कि रिटायरमेंट को अब संभावनाओं से भरे समय के रूप में पॉजिटिव सोच के साथ देखा जा रहा है।

होता है ग्रोथ का मौका
बड़ी संख्या में लोग रिटायरमेंट को मैंटेनेंस, अपग्रेडेशन और ग्रोथ के फेज के रूप में देखते हैं। सर्वे में कामकाजी व्यक्तियों की कुछ चिंताओं का भी पता चला है, जो अपने रिटायरमेंट के बाद के जीवन के लिए बचत/निवेश कर रहे हैं।
लाइफ को करना है एंजॉय
सर्वे में कम से कम 83 फीसदी जवाब देने वालों ने कहा कि उनकी रिटायरमेंट के बाद मौजूदा लाइफस्टाइल को बरकरार रखना अहम प्राथमिकता है। 60 फीसदी से अधिक लोगों का मानना है कि उनके रिटायरमेंट टार्गेट में जीवन का आनंद लेना, दोस्तों के साथ जुड़े रहना, विदेश यात्रा करना, आर्थिक रूप से सुरक्षित महसूस करना और अपने जीवन के इस नए सफर में मन की शांति शामिल है।

इस चीज को होता है डर
अधिकतर लोग अपने जीवन के नए सफर की योजना बनाते समय महंगाई और बढ़ते चिकित्सा खर्चों को ध्यान में रखने की जरूरत से परिचित होते हैं। कुछ लोगों ने माना किया कि महंगाई उनके जीवन स्तर को प्रभावित कर सकती है। सर्वे में भाग लेने वाले दो-तिहाई से अधिक लोगों ने कहा कि वे महंगाई को लेकर चिंता करते हैं जो उनकी रिटायरमेंट सेविंग्स को प्रभावित कर सकती है और नतीजे में उनके लाइफस्टाइल को भी। 67 फीसदी लोगों ने अपने रिटायरमेंट के दौरान किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित होने पर मेडिकल खर्चों का ध्यान रखने के लिए पर्याप्त फंड की आवश्यकता की भी बात कही। सर्वे के अनुसार सर्वे में शामिल लोगों की कुल आय का 11% रिटायरमेंट सेविंग्स में जाता है।
More From GoodReturns

15 अगस्त को बैंक बंद: UPI, IMPS और EMI का क्या होगा? जानें जरूरी बैंकिंग अपडेट

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Jio का नया 'Price Lock' फीचर: ₹300 खर्च करना समझदारी या नुकसान? जानें पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

UPI पेमेंट पर एक्स्ट्रा चार्ज? दुकानदार की मनमानी रोकने के लिए जानें अपने अधिकार

15 अगस्त बैंक हॉलिडे: क्या UPI और EMI पर पड़ेगा असर? जानें जरूरी नियम

TRAI का नया फरमान: अब रिचार्ज प्लान्स में नहीं छिपेगी कोई जानकारी, Jio-Airtel को देना होगा पूरा ब्यौरा

50 साल के सरकारी बॉन्ड की नीलामी: FD या G-Sec, निवेश के लिए क्या है सही विकल्प?

LPG e-KYC की आज आखिरी तारीख: सब्सिडी बचाने के लिए तुरंत करें ये काम

पीएम मोदी का भाषण और आपकी जेब: क्या टैक्स और ब्याज दरों में हुआ कोई बदलाव? सच जानिए



Click it and Unblock the Notifications