Inflation Rate: रिटेल महंगाई के आंकड़े जारी हो गए हैं. देश में मई महीने के दौरान रिटेल महंगाई दर 4.75% रही, जबकि अनुमान 4.9% की थी. इससे पहले अप्रैल में रिटेल महंगाई दर 4.83% रही थी. वहीं मार्च 2024 में महंगाई की दर 4.85% रही थी. मई में महंगाई के आंकड़े RBI के दायरे से लगातार 9वीं बार ऊपर है. महंगाई का आंकड़ा सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MoSPI) के नेशनल स्टैटिस्टकल ऑफिस यानी NSO ने बुधवार को जारी किया.
12 महीने के निचले स्तर पर महंगाई दर
रिटेल महंगाई दर मई 2023 के बाद सबसे कम है. मई में खाद्य महंगाई दर मासिक आधार पर 8.70% से घटकर 8.69% पर आ गई है. सरकारी आंकड़ों के मुताबिक ग्रामीण महंगाई दर 5.28% रही, जोकि अप्रैल में 5.43% थी. शहरी महंगाई दर की बात करें तो मासिक आधार पर ये 4.11% से बढ़कर 4.15% पर पहुंच गई है. साग-सब्जियों और दाल की महंगाई अभी भी लोगों को सता रही है.

महंगाई पर RBI का रुख
जून पॉलिसी में रिजर्व बैंक ने खाद्य महंगाई को लेकर चिंता जताई थी. गवर्नर शक्तिकांत दास ने ग्रोथ और महंगाई के बीच संतुलन की बात कही थी. उन्होंने कहा था कि महंगाई दर को 4 फीसदी पर रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं. सामान्य मानसून को देखते हुए चालू वित्त वर्ष यानी FY25 में महंगाई दर 4.5 फीसदी रहने का अनुमान दिया. RBI ने FY2024-25 की पहली तिमाही (Q1FY25) में रिटेल महंगाई दर 4.9%, Q2 में 3.8%, Q3 में 4.6% और Q4 में 4.5% रहने का अनुमान दिया है.
IIP के आंकड़े भी जारी
इंडस्ट्रियल प्रोडक्शन के आंकड़े भी जारी हो गए हैं. अप्रैल में IIP 5% पर रहा. जबकि मार्च में ये 4.9% रहा था. कोर सेक्टर की ग्रोथ की बात करें तो माइनिंग 6.7%, मैन्युफैक्चरिंग 3.9% और इलेक्ट्रिसिटी 10.2% रही. मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में बेस मेटल्स की ग्रोथ 8.1%, कोक एंड रिफाइन्ड पेट्रोलियम प्रोडक्ट्स की 4.9% और व्हीकल, ट्रेलर्स की ग्रोथ 11.4% रही.
More From GoodReturns

दिल्ली मेट्रो अपडेट: आज से सभी स्टेशन खुले, भीड़ से बचने के लिए अपनाएं ये स्मार्ट टिप्स

दिल्ली मेट्रो अलर्ट: आज 18 स्टेशन बंद, घर से निकलने से पहले चेक करें ये जरूरी अपडेट

ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी

Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?

अदाणी एंटरप्राइजेज ने एयरलाइन लॉन्च की अटकलों को किया खारिज, कहा- रिपोर्ट्स निराधार

भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें

Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?

ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका

US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति

GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित

ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान



Click it and Unblock the Notifications