Retail Inflation in India: कंज्युमर प्राइस इंडेक्स यानी CPI के आंकड़े सोमवार को जारी हो गए हैं. सरकारी आंकड़ों के मुताबिक सितंबर में महंगाई दर 9 महीने के सबसे ऊपरी स्तर पर पहुंच गया है, जोकि 5.49 फीसदी पर पहुंच गया है. यह आंकड़े मिनिस्ट्री ऑफ स्टैस्टिक्स एंड प्रोग्राम इंप्लीमेंटेशन की ओर से जारी किए हैं. इससे पहले लगातार महीने से महंगाई दर 4 फीसदी के दायरे के नीचे था. अगस्त में रिटेल महंगाई दर 3.65 फीसदी था.
खाद्य महंगाई दर में तेज उछाल
सरकार की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक खाद्य महंगाई भी जोरदार उछाल देखने को मिला. यही वजह है कि महंगाई दरों में उछाल देखने को मिला. बताते चलें कि सितंबर में खाद्य महंगाई दर 9.24 फीसदी पर पहुंच गई, जोकि अगस्त महीने में 5.66 फीसदी पर था.

सब्जियां हुईं सबसे ज्यादा महंगी
ग्रामीण महंगाई दर सितंबर महीने में 5.87 फीसदी पर रही, जोकि पिछले महीने में 4.16 फीसदी पर थी. वहीं, शहरी महंगाई दर 5.05 फीसदी पर रही, जोकि अगस्त में 3.14 फीसदी पर थी. सब्जियां भी सितंबर में महंगी हुईं. दालों की महंगाई दर 13.60 फीसदी से घटकर 9.81 फीसदी पर आ गई है. हाउसिंग इनफ्लेशन दर स्थिर रही, जोकि मासिक आधार पर 2.65 फीसदी के मुकाबले 2.78 फीसदी पर रही.


Click it and Unblock the Notifications