Inflation : खाने पीने की चीजों की कीमतों में गिरावट के कारण अगस्त 2023 में रिटेल महंगाई दर के आंकड़ों में गिरावट आई है। अगस्त 2023 में खुदरा महंगाई दर घटकर 6.83 प्रतिशत रही है। जो जुलाई महीने में हाई 7.44 प्रतिशत पर जा पहुंची थी।
वही, अगर हम औद्योगिक उत्पादन की बात करें तो फिर वह जुलाई महीने में बढ़कर 5.7 फीसदी हो गया है, जो जून 2023 में 3.7 फीसदी था।

खाद्य मंहगाई दर में आई गिरावट
सांख्यिकी मंत्रालय की तरफ से जारी आंकड़ों के अनुसार, खुदरा महंगाई दर ग्रामीण इलाकों में 7.63 प्रतिशत से घटकर 7.02 फीसदी रही है। जबकि अगर हम शहरी इलाकों की महंगाई दर की बात करें तो शहरी इलाकों में महंगाई दर 7.20 प्रतिशत से घटकर 6.59 प्रतिशत पर आ गई है।
वही, अगस्त महीने की बात करें तो खाद्य वस्तुओं की महंगाई दर में जुलाई के मुकाबले गिरावट देखने को मिली है और यह 10 प्रतिशत के नीचे जा पहुंचा है। अगस्त में खाद्य महंगाई दर घटकर 9.94 प्रतिशत पर आ गई हैं जो जुलाई महीने में 11.51 प्रतिशत रही थी।
आईआईपी में आई तेजी
मंगलवार को सांख्यिकी और कार्यक्रम आउटपुट कार्यान्वयन मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, जुलाई में देश का औद्योगिक उत्पादन 5.7 फीसदी बढ़ गया, जो जून 2023 में 3.7 फीसदी था। जुलाई 2022 के लिए औद्योगिक उत्पादन सूचकांक के संदर्भ में मापा गया। इंडस्ट्रियल उत्पादन 2.2 फीसदी था।
खनन उत्पादन जुलाई 2023 में बढ़कर 10.7 फीसदी हो गया, जो एक वर्ष पहले की अवधि में -3.3 फीसदी था। इसी बीच, जुलाई में इस वर्ष मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर का उत्पादन 4.6 फीसदी बढ़ा, जबकि, जुलाई 2022 में यह 3.1 फीसदी था।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अधिकारिक आंकड़ों से यह भी पता चलता है कि उक्त महीने में बिजली उत्पादन में 8 फीसदी की इजाफा दर्ज किया गया है, जबकि यह 2.3 फीसदी था।
More From GoodReturns

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications