Inflation : वार्षिक खुदरा मुद्रास्फीति मई के महीने में 2 वर्ष के निचले स्तर पर आ गई है, मई के महीने में खुदरा मुद्रास्फीति दर गिरकर 4.25 फीसदी पर आ गई है। जो अप्रैल के महीने में 4.7 फीसदी के स्तर पर थी।
यह लगातार तीसरा महीना है जब उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) आधारित मुद्रास्फीति रिजर्व बैंक के 6 फीसदी के कंफर्ट जोन में रही। मुख्य रूप से सब्जियों और अनाज जैसे खाद्य की कीमतों में कमी के साथ-साथ ऊर्जा की कीमतों में कमी की वजह से मुद्रा स्फीति 25 महीने के निचले स्तर पर आ गई है। सोमवार को सरकार की तरफ से जारी एक बयान में यह कहा गया हैं।

उपभोक्ता खाद्य मूल्य सूचकांक मई के महीने में 2.91 फीसदी पर आ गया जो अप्रैल के महीने में 3.84 फीसदी था। जबकि अगर हम ग्रामीण मुद्रा स्फीति की बात करें तो फिर यह 4.17 फीसदी और शहरी मुद्रा स्फीति 4.27 फीसदी पर रही।
अगर वर्ष खुदरा मुद्रास्फीति की तुलना पिछले सालों से करें तो ये अप्रैल 2022 में 7.79 फीसदी थी। वहीं अगर हम अक्टूबर 2021 की बात करें तो फिर यह अक्टूबर 2021 में ये 4.48 फीसदी थी।
अप्रैल के महीने में औद्योगिक उत्पादन 4.2 फीसदी बढ़ा
इस वर्ष अप्रैल के महीने में देश का औद्योगिक उत्पादन (आईआईपी) 4.2 फीसदी की दर से बढ़ा है। यह जानकारी सोमवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों से मिली है। औद्योगिक उत्पादन सूचकांक अप्रैल 2022 में 6.7 फीसदी बढ़ा था।
राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) द्वारा जारी आईआईपी के आंकड़ों के मुताबिक, मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर का उत्पादन अप्रैल 2023 में 4.9 फीसदी बढ़ा। जबकि, हम 1 वर्ष पहले की बात करें, तो फिर यह 5.6 फीसदी था।
समीक्षाधीन महीने के दौरान खनन उत्पादन में 5.1 फीसदी की वृद्धि हुई, जबकि एक वर्ष पहले की बात करें, तो फिर एक वर्ष पहले की अवधि में यह 8.4 की वृद्धि थी।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications