नई दिल्ली, दिसंबर 11। भारत में कमाई के मामले में रिलायंस इंडस्ट्रीज सबसे बड़ी कंपनी है। मार्केट कैपिटल के लिहाज से भी रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले नंबर पर है। मगर लोगों को नौकरी देने के मामले में रिलायंस पहले नंबर पर नहीं है। एक नयी रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें भारत में टॉप 5 एम्प्लोयर की जानकारी दी गयी है। यानी कि किन 5 कंपनियों ने सबसे अधिक लोगो को नौकरी दी है। आगे जानिए पांचों कंपनियों की लिस्ट।
टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज
हुरुन इंडिया 500 लिस्ट के अनुसार 139 भारतीय कंपनियों ने 10-10 हजार से अधिक लोगों को रोजगार दिया है। इनमें टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) सबसे बड़ी नियोक्ता (एम्प्लोयर) है। टीसीएस मार्केट कैपिटल के लिहाज से देश की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी है। इसने सबसे अधिक लोगों को नौकरी दी है। डेटा से पता चलता है कि आईटी दिग्गज टीसीएस ने 5.06 लाख से अधिक लोगों (5,06,908) को रोजगार दिया है।
दूसरे नंबर पर क्वेस कॉर्प
टीसीएस के बाद क्वेस कॉर्प का नंबर है। लोगों को रोजगार देने के मामले में क्वेस कॉर्प दूसरे पायदान पर है। इसने देश में 3.6 लाख से अधिक कर्मचारियों (3,63,136) को नौकरी दे रखी है। लार्सन एंड टुब्रो (एलएंडटी) 3,60,826 लाख कर्मचारियों के साथ तीसरे स्थान पर थी। चौथे और पांचवे नंबर पर इंफोसिस (2,59,619) और रिलायंस इंडस्ट्रीज (2,36,334) रही।
दौलत में भारी बढ़ोतरी
हुरुन की रिपोर्ट में प्रमुख भारतीय कंपनियों के वैल्यूएशन की भी कैल्कुलेशन की गई। इन कंपनियों की नेटवर्थ में 68 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई। ये बढ़ोतरी महामारी के बावजूद हुई है, जिसने ढेरों कारोबारों को बुरी तरह प्रभावित किया है। हुरुन इंडिया 500 लिस्ट की कुल दौलत 228 लाख करोड़ रु या 3 ट्रिलियन डॉलर (भारत के सकल घरेलू उत्पाद से अधिक) है और इसमें 200 कंपनियां हैं जिनका वैल्युएशन साल के दौरान दोगुना हो गया है।
रिलायंस इंडस्ट्रीज है अव्वल
देश के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी की अध्यक्षता वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज 16.7 लाख करोड़ रुपये के वैल्यूएशन के साथ लिस्ट में सबसे आगे है। इसके बाद टीसीएस (13.1 लाख करोड़ रु) और एचडीएफसी बैंक (9.1 लाख करोड़ रुपये) का नंबर आता है। यहां बताई जा रहीं कंपनियां देश भर के 43 शहरों से आती हैं। मुंबई, जो कि वित्तीय राजधानी है, 167 कंपनियों के साथ सबसे आगे है। इसके बाद बेंगलुरु में 52 और चेन्नई में 38 कंपनियां है।
टैक्स में बड़ा योगदान
एक और अहम बात जो रिपोर्ट में पाई गई है वो यह कि लिस्ट में मौजूद कंपनियों ने वित्त वर्ष 2020-21 में 1.9 लाख करोड़ या कुल कॉर्पोरेट इनकम टैक्स कलेक्शन में 62 प्रतिशत का योगदान दिया। 14,97,501 कर्मचारियों के साथ आईटी क्षेत्र 2021 में भारत में टॉप रोजगार सृजनकर्ता वाला सेक्टर रहा। वित्तीय सेवा क्षेत्र 2021 में 10,36,605 कर्मचारियों के साथ दूसरा सबसे बड़ा नियोक्ता है। एचडीएफसी बैंक 1,20,116 लोगों को रोजगार देने वाला इस क्षेत्र का टॉप एम्प्लोयर रहा। लिस्ट में ऑटोमोबाइल और ऑटो कंपोनेंट सेक्टर ने 2021 में 5,57,191 लोगों को रोजगार देते हुए तीसरा स्थान हासिल किया और मदरसन सुमी सिस्टम्स इस उद्योग में शीर्ष एम्प्लोयर रहा। स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र 2021 में 5,40,686 नौकरियों के साथ चौथे सबसे बड़े नियोक्ता के रूप में उभरा। निर्माण और इंजीनियरिंग क्षेत्र 5,25,145 कर्मचारियों के साथ छठे स्थान पर रहा।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications