कटे फटे नोट को लेकर हम अकसर परेशान रहते है कि इसे कैसे बदलें। कुछ लोग को तो ये भी नहीं पता होता हैं कि फटे नोट के साथ क्या करना चाहिए।
नई दिल्ली: कटे फटे नोट को लेकर हम अकसर परेशान रहते है कि इसे कैसे बदलें। कुछ लोग को तो ये भी नहीं पता होता हैं कि फटे नोट के साथ क्या करना चाहिए। लेकिन आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने इन नोटों को बदलने के लिए सुविधा भी दी है। नोट की स्थिति के अनुसार इसका पूरा मूल्य या आधा मूल्य मिल सकेगा। आरबीआई की गाइडलाइन के मुताबिक ऐसे सारे असली नोट, जो बाजार में चलने की स्थिति में नहीं हैं। उन्हें ले लिया जाएगा और नष्ट कर दिया जाएगा। उसके बदले में उसी कीमत के नए नोट बाजार में उतार दिए जाएंगे।

तुरंत बदल सकते है पुराने नोट
पुराने या कटे फटे नोट अगर आपको गलती से मिल भी जाता है या दुकानदार दे देते है तो आप परेशान मत रहिए, इन्हें बदलना बेहद आसान है। अपनी खबर के जरिए आपको बताएगें कि आप कहां से इन नोटों को बदल सकते हैं। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने साल 2018 में कटे फटे नोटों को लेकर गाइडलाइन्स जारी की थी। एक तरफ आरबीआई ने नोटों पर पेन से लिखने की मनाही कर दी थी, तो दूसरी तरफ उन्हें बदलने के नियमों में ढील भी दी थी। ऐसे में अगर आपके पास भी कोई ऐसा नोट है, जो कटा फटा या गल कर पुराना हो चुका है, और वो बाजार में नहीं चल रहा है। तो घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि आप उसे बदल सकते हैं।
कटे फटे नोट की जगह नए नोट
आरबीआई की गाइडलाइन्स के मुताबिक अगर नोट की हालत बेहद बुरी होती है, तो आरबीआई उसका आधा दाम देती है और पुराना नोट रखकर नया नोट दे देती है। इसके लिए आपको कुछ खास बैंक की शाखाओं में या आरबीआई के किसी भी दफ्तर में जाना पड़ेगा। कटे फटे नोटों को बदले में आपको एकदम नए 200, 500 या 2000 के नोट मिलेंगे। इस बारे में भी आरबीआई ने कुछ नियम बनाए हैं।
खाते में पहुंच जाएगी नए नोट
वहीं अगर आपके पास 20 नोट या 5000 रुपए तक के कटे-फटे और पुराने नोट हैं, जो बाजार में नहीं चल रहे। तो आरबीआई के किसी भी दफ्तर से उनके बदले में आपको तुरंत नकद धनराशि मिल जाएगी। इसके लिए आपको कोई चार्ज भी नहीं देना होगा। हां, अगर आपके पास 20 नोट से ज्यादा या 5000 रुपए से अधिक के मूल्य के नोट हैं, तो बैंक या आरबीआई की शाखा सारे नोट आपसे ले लेगी और इसके बाद गाइडलाइन्स के हिसाब से पैसे सीधे आपके खाते में पहुंच जाएंगे।
ज्यादा पुराने कटे-फटे नोट है तो लगेगा थोड़ा समय
इस बात से भी अवगत करा दें कि अगर आपके पास 50 हजार से ज्यादा के पुराने कटे-फटे नोट हैं, तो फिर इसमें थोड़ा समय लगेगा। इसके साथ ही इतने ज्यादा नोटों को बदलने के लिए बैंक चार्ज भी लगाएगा। हालांकि ये पैसे भी सीधे आपके खाते में जाएंगे। आरबीआई की गाइडलाइन के मुताबिक ऐसे सारे नोट, जो बाजार में चलने की स्थिति में नहीं हैं। उन्हें ले लिया जाएगा और नष्ट कर दिया जाएगा। बदले में उसी कीमत के नए नोट बाजार में उतार दिए जाएंगे।
More From GoodReturns

भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें

Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?

ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका

US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति

GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित

ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान

चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग

Russia ने 6 महीने में बेच दिया 44 टन सोना! रूस क्यों घटा रहा है अपना Gold Reserve?

SEBI के नए बायबैक नियम लागू: अब ओपन-मार्केट में निवेश से पहले जान लें ये 5 बड़े बदलाव

Indo-MIM Listing Today: आज बाजार में होगी धमाकेदार एंट्री! लिस्टिंग के बाद शेयर बेचने का सही तरीका

Gold Outlook: Buy on Dip या Sell on Rise? गोल्ड, सिल्वर और क्रूड पर Expert Strategy!



Click it and Unblock the Notifications