नई दिल्ली, दिसंबर 7। रेनॉल्ट इंडिया ने इस महीने अपनी सभी मॉडल रेंज पर कई तरह के डिस्काउंट ऑफर की घोषणा की है। ग्राहकों के लिए पेश किए गए बेनेफिट्स में नकद छूट, एक्सचेंज बोनस, कॉर्पोरेट छूट और ग्रामीण छूट शामिल हैं। कई कार कंपनियां पहले ही अपनी कारों पर डिस्काउंट ऑफर पेश किए हैं। अब रेनॉल्ट ने भी कारों पर ऑफर पेश किया है, जो इसका 2021 का अंतिम ऑफर है। कंपनी की किस कार पर कितनी छूट है, आइए जानते हैं।
रेनॉल्ट ट्राइबर
इस एमवीपी पर ऑफर मोटे तौर पर प्री-एमवाई2021 और एमवाई2021 में बांटे गए हैं। प्री-एमवाई2021 को इस महीने 25,000 रुपये तक की नकद छूट, 25,000 रुपये तक के एक्सचेंज बोनस और 10,000 रुपये के कॉर्पोरेट लाभ के साथ खरीदा जा सकता है। वहीं एमवाई2021 ट्राइबर पर ऑफ़र में 10,000 रुपये का कॉर्पोरेट बेनेफिट, 20,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस और केवल आरएक्सटी वेरिएंट पर 10,000 रुपये की नकद छूट शामिल है। किसानों, सरपंच और ग्राम पंचायत सदस्यों के लिए दोनों मॉडलों पर 5,000 रुपये का ग्रामीण डिस्काउंट ऑफर भी दिया जा रहा है।
रेनॉल्ट डस्टर
नवंबर 2021 में डस्टर पर मिल रहे ऑफर में 50,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस, 50,000 रुपये की नकद छूट और 30,000 रुपये तक की कॉर्पोरेट छूट शामिल है। ध्यान दिया जाना चाहिए कि कॉर्पोरेट छूट केवल अप्रूव्ड कॉर्पोरेट और सरकारी कंपनियों के कर्मचारियों के लिए उपलब्ध है। किसानों, सरपंच और ग्राम पंचायत सदस्यों के लिए 15,000 रुपये की अतिरिक्त ग्रामीण छूट की पेशकश की जा रही है।
डस्टर 1.5 आरएक्सजेड
डस्टर 1.5 आरएक्सजेड ट्रिम की कीमतों में हाल ही में 46,060 रुपये कटौती की गयी है। इस वेरिएंट पर ऑफ़र में 50,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 30,000 रुपये की कॉर्पोरेट छूट शामिल है।
रेनॉल्ट क्विड
इस महीने इस बजट हैचबैक पर 10,000 रुपये तक की नकद छूट, 15,000 रुपये तक का एक्सचेंज लाभ (1.0-लीटर मॉडल के लिए 15,000 रुपये और 0.8-लीटर वेरिएंट के लिए 10,000 रुपये) और 10,000 रुपये तक की कॉर्पोरेट छूट शामिल है। वहीं कार पर ग्रामीण छूट की 5,000 रुपये है। स्टॉक की उपलब्धता के आधार पर कार के 2020 मॉडल पर 10,000 रुपये की अतिरिक्त नकद छूट दी जा रही है। पिछले महीने क्विड ने चार लाख यूनिट की बिक्री का आंकड़ा पार कर लिया।
रेनॉल्ट काइगर
रेनॉल्ट काइगर एसयूवी को इस महीने 10,000 रुपये तक के स्पेशल लॉयल्टी बेनिफिट्स, 10,000 रुपये तक के कॉर्पोरेट डिस्काउंट और 5,000 रुपये के ग्रामीण ऑफर के साथ खरीदा जा सकता है। ध्यान रहे कि सभी बताए गए ऑफ़र केवल 31 दिसंबर 2021 तक लागू हैं। मारुति ने भी डिस्काउंट ऑफर किए हैं। मारुति सुजुकी ऑल्टो 800 को भी दिसंबर में कुल 48,000 रुपये के बेनेफिट के साथ खरीदा जा सकता है। मारुति सुजुकी दिसंबर 2021 में एस प्रेसो के पेट्रोल और सीएनजी बीएस 6 वेरिएंट पर 33,000 रुपये तक के बेनेफिट दे रही है। दिसंबर 2021 में मारुति ईको पर कुल 27,500 रुपये तक के बेनेफिट मिल रहे हैं। मारुति सुजुकी दिसंबर 2021 में वैगन आर पर 33,000 रुपये की पेशकश कर रही है। मारुति सेलेरियो पर दिसंबर 2021 में 15,000 रुपये का डिस्काउंट ऑफर मिल रहा है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications