नई दिल्ली, नवंबर 9। त्योहारी सीजन लगभग खत्म हो गया है। दिवाली जा चुकी है। मगर कारों पर अभी भी भारी छूट मिल रही है। रेनॉल्ट इंडिया इस महीने में भी अपनी कारों पर भारी छूट दे रही है। आप इस महीने कंपनी के मॉडल रेंज पर भारी छूट ले सकते हैं। ये बेनेफिट कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस, कॉर्पोरेट बेनेफिट और लॉयल्टी बेनेफिट के रूप में प्राप्त किए जा सकते हैं। बता दें कि 30 नवंबर तक आप रेनॉल्ट की कारों पर 1.30 लाख रु तक की बचत कर सकते हैं। ग्राहक कंपनी की क्विड, ट्राइबर, काइगर और डस्टर पर छूट हासिल कर सकते हैं। जानते हैं कि किस मॉडल पर कितनी छूट मिल रही है।
रेनॉल्ट क्विड
इस महीने रेनॉल्ट क्विड 10,000 रुपये की नकद छूट, 15,000 रुपये तक के एक्सचेंज बेनेफिट (1.0-लीटर मॉडल के लिए 15,000 रुपये और 0.8-लीटर वेरिएंट के लिए 10,000 रुपये) और चुनिंदा वेरिएंट पर 10,000 रुपये की कॉर्पोरेट छूट के साथ बिक रही है। स्टॉक की उपलब्धता के मुताबिक 2020 मॉडल के लिए 10,000 रुपये की अतिरिक्त छूट लागू है। वहीं ग्रामीण छूट अलग से 5,000 रुपये की जा रही है।
रेनॉल्ट ट्राइबर
कुछ महीने पहले, रेनॉल्ट ट्राइबर को एमवाई2021 में अपडेट किया गया था। इसके बाद पिछले महीने इसके फीचर्स में बदलाव किया गया था। बता दें कि प्री-एमवाई 2021 को इस महीने 25,000 रुपये तक की नकद छूट, 25,000 रुपये तक के एक्सचेंज बोनस और चुनिंदा वेरिएंट पर 10,000 रुपये तक के कॉर्पोरेट बेनेफिट पर खरीदा जा सकता है।
एमवाई2021 ट्राइबर
एमवाई2021 ट्राइबर के ऑफ़र में 10,000 रुपये तक का कॉर्पोरेट बेनेफिट, 20,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस और इसके आरएक्सजेड ट्रिम पर 10,000 रुपये तक की नकद छूट शामिल है। दोनों सालों के वेरिएंट के लिए किसानों, सरपंच और ग्राम पंचायत सदस्यों के लिए 5,000 रुपये की ग्रामीण छूट अलग से दी जा रही है।
रेनॉल्ट काइगर
काइगर कॉम्पैक्ट एसयूवी को इस महीने 10,000 रुपये तक के स्पेशल लॉयल्टी बेनिफिट्स के साथ खरीदा जा सकता है। इसमें रेनॉल्ट मॉडल खरीदने पर अतिरिक्त एक्सचेंज बेनिफिट या नकद छूट शामिल है। कॉर्पोरेट और ग्रामीण छूट क्रमशः 10,000 रुपये और 5,000 रुपये तय की गई है।
रेनॉल्ट डस्टर
नवंबर 2021 में डस्टर पर ऑफर में 50,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस, 50,000 रुपये की नकद छूट (आरएक्सजेड 1.5-लीटर ट्रिम को छोड़कर) और 30,000 रुपये तक की कॉर्पोरेट छूट शामिल है। ध्यान रहे कि कॉर्पोरेट छूट कॉर्पोरेट और सरकारी कंपनियों की अप्रूव्ड सूची के लिए उपलब्ध है। किसानों, सरपंच और ग्राम पंचायत सदस्यों के लिए 15,000 रुपये की अतिरिक्त ग्रामीण छूट की पेशकश की गयी है। सभी उल्लिखित लाभ 30 नवंबर, 2021 तक लिए जा सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए, आप अपने नजदीकी रेनॉल्ट डीलरशिप पर जा सकते हैं। बता दें कि अक्टूबर 2021 में रेनॉल्ट ने भारत में कुल 8,910 वाहन बेचे। पिछले साल अक्टूबर में इसकी बिक्री 11,005 यूनिट्स रही थी। यानी साल-दर-साल आधार पर इसकी बिक्री में 19.04 प्रतिशत की गिरावट आई है। हालांकि, महीने-दर-महीने आधार पर, रेनॉल्ट ने अक्टूबर 2021 में बिक्री में 21.62 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है। इसने सितंबर 2021 में 7,326 यूनिट्स बेची थीं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications