Renault & Toyota Price List : इस समय में भारत में कुल 3 रेनोल्ट मॉडल बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। इनमें 1 हैचबैक, 1 एमयूवी और 1 एसयूवी कार शामिल हैं। रेनॉल्ट की भारत में 1 आगामी कार भी लॉन्च होगी। ये है अरकाना। भारत में रेनॉल्ट कारों की कीमत क्विड के लिए 4.64 लाख रु से शुरू होती है जबकि भारत में रेनॉल्ट की सबसे महंगी कार काइगर है जिसकी अधिकतम कीमत 10.62 लाख रु है। रेनॉल्ट लाइन-अप में सबसे नया मॉडल भी काइगर है। आगे जानिए टोयोटा कारों की डिटेल और इन दोनों कंपनियों की लेटेस्ट प्राइस लिस्ट।
टोयोटा की कारें
सबसे सस्ते मॉडल ग्लैंजा की टोयोटा कार की कीमत 6.59 लाख रुपये से शुरू होती है और सबसे महंगे मॉडल वेलफायर की कीमत 94.35 लाख रुपये से शुरू होती है। टोयोटा भारत में 8 कार मॉडल पेश करती है, जिसमें एसयूवी कैटेगरी में 2 कार, सेडान कैटेगरी में 1 कार, हैचबैक कैटेगरी में 1 कार, कॉम्पैक्ट एसयूवी कैटेगरी में 1 कार, एमयूवी कैटेगरी में 2 कार, ट्रक कैटेगरी में 1 कार शामिल है। टोयोटा के पास भारत में 4 आगामी कारें हैं, एसयूवी कूप, न्यू इनोवा क्रिस्टा, रुमियन और बेल्टा शामिल हैं।
रेनॉल्ट कारों की नयी लेटेस्ट लिस्ट :
- रेनॉल्ट क्विड : शुरुआती कीमत 4.64 लाख रुपये
- रेनॉल्ट ट्राइबर : शुरुआती कीमत 5.92 लाख रुपये
- रेनॉल्ट काइगर : शुरुआती कीमत 5.99 लाख रुपये
रेनॉल्ट की आने वाली कार :
- रेनॉल्ट अरकाना : अनुमानित कीमत 20 लाख रुपये
टोयोटा कारों की प्राइस लिस्ट :
टोयोटा की सस्ती कारें :
- टोयोटा ग्लैंजा : शुरुआती कीमत 6.59 लाख रुपये
- टोयोटा अर्बन क्रूजर : शुरुआती कीमत 9.02 लाख रुपये
- टोयोटा अर्बन क्रूजर हाईराइडर : शुरुआती कीमत 10.48 लाख रुपये
- टोयोटा इनोवा क्रिस्टा : शुरुआती कीमत 18.08 लाख रुपये
टोयोटा की महंगी कारें :
- टोयोटा फॉर्च्यूनर : शुरुआती कीमत 32.58 लाख रुपये
- टोयोटा हिलक्स : शुरुआती कीमत 33.99 लाख रुपये
- टोयोटा कैमरी : शुरुआती कीमत 45.24 लाख रुपये
- टोयोटा वेलफायर : शुरुआती कीमत 94.35 लाख रुपये
टोयोटा की आने वाली कारें :
- टोयोटा रूमियन : अनुमानित कीमत 8.80 लाख रुपये
- टोयोटा बेल्टा : अनुमानित कीमत 9 लाख रुपये
- टोयोटा एसयूवी कूप : अनुमानित कीमत 12 लाख रुपये
- टोयोटा न्यू इनोवा क्रिस्टा : अनुमानित कीमत 18 लाख रुपये
टोयोटा और रेनॉल्ट की सितंबर सेल्स
टोयोटा किर्लोस्कर मोटर ने हाल ही में सितंबर में अपनी बिक्री के आंकड़े पेस किए। बीते महीने इसकी होलसेल बिक्री पिछले साल के इसी महीने की तुलना में 66 प्रतिशत बढ़ कर 15,378 इकाई हो गई। बेंगलुरु स्थित ऑटोमेकर ने सितंबर 2021 में अपने डीलरों को 9,284 यूनिट्स भेजीं। वहीं सितंबर 2022 में रेनॉल्ट कारों की कुल बिक्री का आंकड़ा 7623 यूनिट का रहा। इसमें ट्राइबर (3087), काइगर (2535) और क्विड (2001) की बिक्री शामिल रही। रेनॉल्ट ट्राइबर सितंबर 2022 में भारत में सबसे अधिक बिकने वाली रेनॉल्ट कार रही। ट्राइबर, काइगर और क्विड की अगस्त में क्रमश: 2667 यूनिट्स, 2641 यूनिट्स और 1704 यूनिट्स बिकीं। जुलाई में इनकी बिक्री का आंकड़ा 3202 यूनिट्स, 2597 यूनिट्स और 1329 यूनिट्स का रहा था।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
