नई दिल्ली, नवंबर 14। आज पेट्रोल और डीजल के दाम नहीं बढ़े हैं। बता दें कि आज लगातार 10वें दिन पेट्रोल-डीजल के दाम नहीं बढ़े। पर आज सीएनजी की कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की गयी है। ये आम लोगों के लिए एक झटका है। रविवार को दिल्ली-एनसीआर में सीएनजी के कीमत में बढ़ोतरी हुई है। दिल्ली में देखें तो राजधानी में सीएनजी 2.28 रुपये प्रति किलो महंगी हुई है। जबकि दिल्ली से सटे नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में सीएनजी 2.56 रुपये प्रति किलो महंगी हुई है।
45 दिनों में तीसरी बार महंगी
यह पिछले 45 दिनों में तीसरा मौका है, जबकि सीएनजी के दाम बढ़े हैं। आपको बता दें कि इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड ने सीएनजी के दामों में बढ़ोतरी का ऐलान किया है। बता दें कि राजधानी दिल्ली में अब तक सीएनजी के दाम 49.76 रुपये प्रति किलो थे। मगर आज हुई बढ़ोतरी से सीएनजी के दाम 52.04 रुपये प्रति किलो हो गए हैं।
जानिए एनसीआर के रेट
बात एनसीआर के अन्य शहरों की करें तो नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में सीएनजी अब तक 56.02 रुपये प्रति किलो के रेट पर बिक रही थी। मगर आज हुई बढ़ोतरी से इन शहरों में सीएनजी के दाम 58.58 रुपये प्रति किलो हो गए हैं। 1 अक्टूबर के बाद से अब तक इंद्रप्रस्थ गैस की तरफ से सीएनजी के दाम तीसरी बार बढ़ाये गए हैं।
कितनी हुई महंगी
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पिछले महीने 1 और 13 तारीख को भी सीएनजी की कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की गयी थी। पिछले 45 दिनों में देखा जाए तो दिल्ली में इस दौरान सीएनजी की कीमतों में कुल 6.84 रुपये प्रति किलो का इजाफा हुआ है। यानी 45 दिन में दिल्ली में सीएनजी 15 फीसदी से भी ज्यादा महंगी हुई है।
और भी राज्यों में होगी महंगी
इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड ने एक बड़े कारण से सीएनजी के दाम बढ़ाए हैं। ये है गैस की खरीद मूल्य में बढ़ोतरी होना। नयी कीमतें आज रविवार सुबह 6 बजे से लागू हो चुकी हैं। बता दें कि इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड के बाद और भी कंपनियां सीएनजी के बढ़ा सकती हैं। इससे अन्य राज्यों में भी सीएनजी महंगी होगी।
पेट्रोल और डीजल के दाम
दिल्ली में पेट्रोल 103.97 रुपये और डीजल 86.67 रुपये प्रति लीटर पर है। कोलकाता में पेट्रोल 104.67 रुपये और डीजल 89.79 रुपये प्रति लीटर पर है। मुम्बई में पेट्रोल 109.98 रुपये और डीजल 94.14 रुपये प्रति लीटर पर है। चेन्नई में पेट्रोल 101.51 रुपये और डीजल 91.53 रुपये प्रति लीटर पर है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications