नई दिल्ली, जुलाई 25। बहुत बार आपको जल्दी-जल्दी में ट्रेन पकड़नी होती है और आप इसी वजह से टिकट नहीं ले पाते है और इसी कारण आपको जनरल टिकट में लंबा सफर तय करना पड़ता है। ऐसी स्थिति से बचने के लिए रेलवे यात्रियों को पहले से ही अतिरिक्त शुल्क जमा कर चलती ट्रेन में टिकट लेने या फिर स्लीपर और एसी कोच उपलब्ध होने पर अपग्रेड की सुविधा देता है। हालांकि कई बार कैश न होने की वजह से यात्रियों को परेशानी भी होती हैं। इस समस्या को दूर करने के लिए रेलवे अपने उपकरणों को अपग्रेड कर रहा है जिससे अब यात्री कहीं पर भी बर्थ मिलने पर बिना कैश की परवाह किए भुगतान कर आगे की यात्रा आसानी से कर सकेंगे।
अभी तक 36000 पीओएस मशीन में 4जी सिम
भारतीय रेलवे अब टीटी के पास मौजूद पीओएस मशीन में 2जी सिम की जगह 4जी सिम लगा रही है। भारतीय रेलवे के मुताबिक अभी तक 4जी सिम देश भर के 36 हजार से अधिक मशीन में लग चुकी है। इसकी सहायता से यात्री अतिरिक्त किराए का कैश में भुगतान करने की जगह कार्ड के जरिए भी भुगतान कर सकेंगे।
नए सिस्टम से यात्रियों की सुविधा बढ़ेगी
ट्रेन में मौजूद टीटी बिना टिकट यात्रा करने वालों या फिर निचले दर्जे का टिकट लेकर ऊंचे दर्जे में सफर करने वालों को अतिरिक्त भुगतान लेकर यात्रा की अनुमति दे सकता है। नए सिस्टम से न केवल यात्रियों की सुविधा बढ़ेगी साथ ही पूरी प्रक्रिया भी तेजी से निपट जाएगी। वहीं नकदी के लेन देन का झंझट भी खत्म होगा।
अगले कुछ महीनों में सभी मशीनों में 4G सिम
लगभग सभी पीओएस मशीन में पहले 2जी सिम लगा हुआ था। ऐसे में भुगतान में समय लगता था वहीं कई बार ऐसा होता था कि यात्रियों के पास कैश न होने पर वो मिल रही सुविधा का लाभ नहीं उठा पाते थे। क्योंकि 2जी सिग्नल की वजह से कार्ड से भुगतान बिल्कुल नामुमकिन के बराबर था। अब डिवाइस में 4जी सिम लगने के साथ ही ये सारी समस्याएं खत्म हो जाएंगी। आजतक की खबर के अनुसार राजधानी और शताब्दी ट्रेनों में रेलवे स्टाफ को अपग्रेडेड हैंडहेल्ड डिवाइस पहले ही दिए जा चुके हैं। इसी महीने से मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों के टीटी को भी यह मशीने दी जा रही हैं। आने वाले कुछ महीने में सभी मशीनों में 4जी सिम लगा दिए जाएंगे ।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
