नई दिल्ली, जून 16। महंगाई के मोर्चे पर एक अच्छी खबर आई है। सरकार ने बुधवार देर रात ऐलान किया कि भारत ने कच्चे पाम तेल, सोया तेल, सोना और चांदी के आधार आयात कीमतों (बेस इंपोर्ट प्राइस) में कटौती का फैसला किया है। सरकार हर पखवाड़े (15 दिन की अवधि) खाद्य तेलों, सोने और चांदी की आधार आयात कीमतों में संशोधन करती है और कीमतों का उपयोग एक आयातक (इंपोर्टर) को भुगतान की जाने वाली टैक्स की राशि की गणना के लिए किया जाता है।
2 मिलियन टन सोया तेल
दुनिया के सबसे बड़े खाद्य तेल आयातक भारत ने पिछले महीने 20 लाख टन सोया तेल के शुल्क मुक्त आयात की अनुमति दी थी। बता दें कि कच्चे पाम तेल का बेस इंपोर्ट प्राइस 1,625 डॉलर से घटा कर 1,620 डॉलर किया गया है, जबकि आरबीडी पाम तेल का ये रेट 1,733 डॉलर से बढ़ा कर 1,757 डॉलर किया गया है। वहीं आरबीडी पामोलिन का ये रेट 1,744 डॉलर से बढ़ा कर 1,767 डॉलर कर दिया गया है। इसके अलावा कच्चे सोया तेल का बेस इंपोर्ट प्राइस 1,866 डॉलर से घटा कर 1,831 डॉलर किया गया है।
सोना और चांदी
इसके साथ ही सोने का बेस इंपोर्ट प्राइस 597 डॉलर से घटा कर 585 डॉलर कर दिया गया है। अंत में बात करें चांदी की तो इसका बेस इंपोर्ट प्राइस 721 डॉलर से घटा कर 695 डॉलर कर दिया गया है। सोने और चांदी को छोड़कर सभी जिंसों का बेस प्राइस प्रति टन डॉलर है। सोने का टैरिफ प्रति 10 ग्राम डॉलर और चांदी प्रति किलो डॉलर में है।
पहले भी घटे हैं रेट
इससे पहले सरकार ने जून की शुरुआत में ही कच्चे सोया तेल की कीमत बढ़ाते हुए, कच्चे और रिफाइंड पाम तेल की आधार आयात कीमतों में कमी की थी। तब कच्चा पाम तेल का बेस इंपोर्ट प्राइस 1,703 डॉलर से घट कर 1,625 डॉलर, आरबीडी पाम तेल का बेस प्राइस इंपोर्ट 1,765 डॉलर से घट कर 1,733 डॉलर और आरबीडी पामोलिन 1,771 डॉलर से घट कर 1,744 डॉलर रह गया था। जबकि कच्चा सोया तेल का बेस इंपोर्ट प्राइस 1,827 डॉलर से बढ़ा कर 1,866 डॉलर कर दिया गया था। वहीं सोने का बेस इंपोर्ट प्राइस बढ़ा कर 592 डॉलर से 597 डॉलर कर दिया गया था और चांदी का बेस इंपोर्ट प्राइस बढ़ा कर 687 डॉलर से 721 डॉलर कर दिया गया था।
More From GoodReturns

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications