नई दिल्ली, मई 12। लगातार कई दिन महंगा होने के बाद आज सोना सस्ता हुआ है। 12 मई को सोने की कीमतों में कमी आई है। वरना इससे पहले मई महीने में सोने के रेट ज्यादातर दिन ऊपर चढ़े हैं। जो लोग सोना खरीदने की तैयारी में है उनके लिए यह राहत की खबर है। बता दें कि अप्रैल में गिरावट के बाद इस महीने सोना लगातार महंगा हो रहा था। मगर आज सोने की कीमतें काफी नीचे आई हैं। सोने के साथ ही चांदी की कीमतें भी नीचे आई हैं। आइए जानते हैं सोने-चांदी के लेटेस्ट रेट।
एमसीएक्स पर सोने के रेट
एमसीएक्स पर आज बुधवार को सोने की कीमतों (वायदा) में 0.18 फीसदी की गिरावट देखने को मिली। वहीं चांदी की वायदा कीमतों में भी 0.60 फीसदी की गिरावट आई। एमसीएक्स पर चांदी का रेट प्रति किलोग्राम 71500 रु पर आ गया। जून डिलीवरी वाला सोना एमसीएक्स पर प्रति 10 ग्राम 47599 रु और अगस्त डिलीवरी वाला सोना 114 रु सस्ता होकर प्रति 10 ग्राम 48053 रु पर आ गया।
जानिए सर्राफा बाजार का रेट
बात सर्राफा बाजार की करें तो इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के अनुसार देश भर में सोने-चांदी के हाजिर भाव में 24 कैरेट वाले सोने का रेट 89 रु गिर कर प्रति 10 ग्राम 47700 रु, 23 कैरेट वाले सोने का दाम प्रति 10 ग्राम 89 रु गिर कर 47509 रु, 22 कैरेट वाले सोने का रेट 82 रु गिर कर प्रति 10 ग्राम 43693 रु, 18 कैरेट वाले सोने का रेट 67 रु गिर कर प्रति 10 ग्राम 35775 रु और 14 कैरेट वाले सोने का रेट प्रति 10 ग्राम गिर कर 27905 रु रह गया।
कितनी सस्ती हुई चांदी
आज सर्राफा बाजार में चांदी की कीमतें भी कम हुईं। 12 मई 2021 को चांदी की कीमतों में प्रति किलो 102 रु की कमी आई। चांदी का दाम गिर कर प्रति किलोग्राम 70867 रु रह गया। इस समय सोने में तेजी की उम्मीद है। आगामी महीनों में सोना महंगा हो सकता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कोरोना काल में निवेशक सोने में खरीदारी कर रहे हैं, जिससे सोना महंगा हुआ है।
जानिए लेटेस्ट इंटरनेशल रेट
आज इंटरनेशनल बाजार में भी सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है। आज शाम को सोना 0.97 डॉलर या 0.05 फीसदी गिर कर 1,834.67 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है। वहीं चांदी 0.16 डॉलर या 0.59 फीसदी फिसल कर 27.41 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही है।
शुद्ध सोना होता है गोल्ड बार
यदि आप किसी मशहूर रिफाइनरी से गोल्ड बार खरीदते हैं, तो इसकी शुद्धता सबसे अधिक होगी। मगर आप खरीदारी के समय बार की रिफाइंमेंट के बारे में जरूर जानकारी लें। एमएमटीसी पीएएमपी और बैंगलोर रिफाइनरी भारत में सोने की दो रिफाइनरी हैं। 24 कैरेट सोने के मामले में 24 के 24 टुकड़े पूरी तरह से शुद्ध होते हैं। 24 कैरेट सोना सबसे प्योर सोना होता है, क्योंकि यह 100% सोना ही होता है और यह निवेश के लिए बढ़िया है। गोल्ड बार को खरीदने से पहले उस पर बीआईएस (भारतीय मानक ब्यूरो) हॉलमार्क चेक करें।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications