नयी दिल्ली। मार्च में होने वाली बैंक कर्मियों की हड़ताल टल गयी है। ये आम लोगों के लिए राहत की खबर है। हड़ताल के चलते बैंक बंद रहने की वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कई बैंक कर्मचारी यूनियनों ने 11 से 13 मार्च तक 3 दिवसीय हड़ताल की घोषणा की थी, जो पूरे देश में होनी थी। दरअसल बीते शनिवार को यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) और इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (आईबीए) के बीच एक द्वीपक्षिय बैठक हुई, जिसमें वेतन वृद्धि 12.5 फीसदी से बढ़ा कर 15 फीसदी करने पर बैंक सहमत हो गये। इसके चलते यूएफबीयू ने हड़ताल वापस ले ली। हालांकि अभी भी कई मुद्दों पर बातचीत जारी रहेगी, जिनमें हफ्ते में 5 दिन काम और लीव एंकेशमेंट (न ली गयी छुट्टियों लिए भुगतान) शामिल है। यूएफबीयू, जो कई बैंक कर्मचारी संगठनों का प्रमुख समूह है, के साथी समूहों ने हड़ताल का ऐलान किया था।

13 दिन बंद रहेंगे बैंक
बैंक कर्मचारियों ने हड़ताल वापस ले ली है। मगर इसके बावजूद मार्च महीने में कुल 13 दिन बैंक बंद रहेंगे। दरअसल मार्च में 5 रविवार, दो शनिवार (दूसरे और चौथे शनिवार को बैंक बंद रहते हैं) के अलावा कई त्योहार पड़ने वाले हैं, जिनमें होली, गुड़ी पाड़वा, सरहुल और उगाडी शामिल हैं। इन सब को मिला कर 13 दिन बैंकों में कोई कामकाज नहीं होगा। अगर आपका कोई बैंक का काम है तो बेहतर है कि ब्रांच जाने से पहले आप छुट्टियों की लिस्ट देख लें।
बैंक कर्चारियों की मांगों पर चर्चा
फिलहाल हड़ताल टल गयी है। अगर ऐसा न होता तो मार्च में एक ऐसा मौका आता जब लगातार 8 दिन बैंक बंद रहते। फिलहाल बैंक कर्मचारियों द्वारा हड़ताल रद्द किये जाने के बाद भी कई चीजों पर बात जारी रहेगी। बैंक यूनियनों की जो मांगे हैं उनमें हफ्ते में 5 दिन काम, बेसिक पे में स्पेशल भत्ते जोड़ा जाना, एनपीएस को खत्म किया जाना, परिवार को मिलने वाली पेंशन में सुधार, स्टाफ वेलफेयर फंड का परिचालन लाभ के आधार पर बांटा जाना, रिटायर होने पर मिलने वाले लाभ को आयकर से बाहर किया जाना और कॉन्ट्रेक्ट और बिजनेस कॉरेस्पॉन्डेंट के लिए समान वेतन किया जाना जैसी मांगे शामिल हैं।
More From GoodReturns

Godrej Consumer Q1 Results: आज नतीजों के साथ डिविडेंड का धमाका? निवेशकों की नजरें इन 3 ट्रिगर्स पर

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

ITR रिफंड का पैसा आना शुरू: क्या आपके खाते में आया? तुरंत चेक करें ये 3 जरूरी चीजें

सरकारी बॉन्ड नीलामी: FD से बेहतर रिटर्न या जोखिम? जानें निवेश का सही तरीका

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका

TRAI का नया फरमान: अब रिचार्ज प्लान्स में नहीं छिपेगी कोई जानकारी, Jio-Airtel को देना होगा पूरा ब्यौरा

EPFO ब्याज क्रेडिट: पासबुक में पैसा नहीं दिख रहा? घबराएं नहीं, तुरंत चेक करें ये जरूरी अपडेट

बाजार में उथल-पुथल: 0-90 दिन से 3 साल तक निवेश का सही गणित क्या है?

Airtel Unlimited 5G का सच: 300GB की लिमिट और हॉटस्पॉट का क्या है पंगा? रिचार्ज से पहले ये जरूर देखें

15 अगस्त बैंक हॉलिडे: क्या UPI और EMI पर पड़ेगा असर? जानें जरूरी नियम



Click it and Unblock the Notifications