नयी दिल्ली। हाल ही में रिलायंस इंडस्ट्रीज ने अपनी डिजिटल यूनिट जियो प्लेटफॉर्म्स के लिए दो और डील की हैं। इससे जियो प्लेटफॉर्म्स में कुल निवेश राशि 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा पहुंच गई है। पिछले दिनों एल कैटरटन ने जियो प्लेटफॉर्म्स में 1894.50 करोड़ रुपये के निवेश की घोषणा की, जिससे ये इसकी 0.39 फीसदी हिस्सेदारी की मालिक बन जाएगी। वहीं जियो प्लेटफॉर्म्स की 0.93 फीसदी हिस्सेदारी के लिए टीपीजी एमएस के साथ रिलायंस ने 4546.80 करोड़ रुपये की निवेश डील की है। अब तक रिलायंस इंडस्ट्रीज, जो मार्केट कैपिटल के लिहाज से देश की सबसे बड़ी कंपनी है, ने जियो प्लेटफॉर्म्स की 22.38 फीसदी हिस्सेदारी बेच कर 104,326.65 करोड़ रुपये जुटा लिए हैं। मगर इस 1 लाख करोड़ रु से ज्यादा के निवेश में रिलायंस ने एक नया रिकॉर्ड भी बनाया है। आइये जानते हैं कि क्या हैं वो रिकॉर्ड।
जियो प्लेटफॉर्म्स का शानदार रिकॉर्ड
एक तरफ जब दुनिया कोरोनावायरस और लॉकडाउन के कारण कारोबारों के ठप्प होने से परेशान है। तो वहीं जियो प्लेटफॉर्म्स एक अनोखा रिकॉर्ड बना दिया है। जियो प्लेटफॉर्म्स सबसे ज्यादा प्राइवेट इक्विटी (पीई) निवेश हासिल करने वाली भारतीय कंपनी बन गई है। जियो प्लेटफॉर्म्स ने 8 हफ्तों में 10 निवेशकों से 22.238 फीसदी हिस्सेदारी के बदले 104,326.65 करोड़ रुपये जुटाए हैं, जिसमें 8 बड़े ग्लोबल निवेशकों से कंपनी को 60,753.36 करोड़ रुपये पीई निवेश हासिल हुआ है। अंतिम डील एल कैटरटन कंज्यूमर के साथ की गई है, जो दुनिया की प्रमुख प्राइवेट इक्विटी कंपनी है।
किस-किस के साथ हुई डील
जहां तक जियो प्लेटफॉर्म्स की अब तक की गई डील का सवाल है तो रिलायंस ने सबसे पहले अप्रैल में फेसबुक के साथ 43,574 करोड़ रुपये की डील की थी। इसके बाद से जियो प्लेटफॉर्म्स ने केकेआर, सिल्वर लेक, विस्टा इक्विटी पार्टनर्स, जनरल एटलांटिक, मुबाडाला, एडीआईए, टीपीजी और एल कैटरटन के साथ सौदे किए हैं। एक्सपर्ट कहते हैं कि भारत में पीई निवेश में पिछले तीन वर्षों में बढ़ोतरी देखी गई है। फरवरी में आई एक रिपोर्ट के अनुसार 2019 में भारत में प्राइवेट इक्विटी और वेंचर कैपिटल निवेश ने 48 अरब डॉलर के ऑल-टाइम हाई पर रहा था।
रिलायंस का राइट्स इश्यू
जियो प्लेटफॉर्म्स के लिए की जा रही डील के पीछे रिलायंस का मुख्य उद्देश्य जल्द से जल्द अपना कर्ज जीरो करना है। इसी उद्देश्य से कंपनी राइट्स इश्यू भी लेकर आई। रिलायंस के निवेशकों को राइट्स इश्यू के तहत कंपनी ने हर 15 शेयरों के बदले 1 शेयर जारी किया। राइट्स इश्यू में प्रति शेयर की कीमत 1257 रुपये तय की गई थी। मगर शेयरधारकों को 25 फीसदी यानी 314.25 रुपये चुकाने थे। बाकी पैसा बाद में दो किस्तों में चुकाना होगा। इस बात का ऐलान खुद रिलायंस ने किया था। रिलायंस का जो राइट शेयर निवेशकों को 314.25 रुपये में जारी हुआ है, वह आज करीब 690 रुपये में लिस्ट हुआ है। यानी निवेशकों को अच्छा खासा मुनाफा हुआ। राइट्स इश्यू के मामले में कोई कंपनी नए शेयरों को सिर्फ अपने मौजूदा शेयरधारकों को ही बेचती है। आमतौर पर राइट्स इश्यू में किसी शेयरधारक को शेयरों की निश्चित संख्या के अनुपात में ही नए शेयर बेचे जाते हैं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications