रिलायंस रिटेल ने फ्यूचर रिटेल को 950 स्टोर्स के सब-लीज खत्म करने का नोटिस जारी किया है। जी हां उद्योगपति मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस रिटेल ने फ्यूचर रिटेल को उन 950 स्टोर के उप-पट्टे (सब-लीज) समाप्त करने का नोटिस भेजा
नई दिल्ली, मार्च 10। रिलायंस रिटेल ने फ्यूचर रिटेल को 950 स्टोर्स के सब-लीज खत्म करने का नोटिस जारी किया है। जी हां उद्योगपति मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस रिटेल ने फ्यूचर रिटेल को उन 950 स्टोर के उप-पट्टे (सब-लीज) समाप्त करने का नोटिस भेजा है, जिन्हें उसने पहले अपने अधिकार में लिया था। किशोर बियानी की अगुवाई वाले फ्यूचर समूह की कंपनियों ने शेयर बाजारों को दी जानकारी में कहा कि उसे 835 फ्यूचर रिटेल स्टोर और 112 फ्यूचर लाइफस्टाइल स्टोर के पट्टे खत्म करने के लिए नोटिस भेजे गए हैं।

रिलायंस ने ऐसे स्टोरों का कब्जा ले लिया था
रिलायंस रिटेल ने पिछले महीने ऐसे स्टोरों का कब्जा ले लिया था जिनका किराया फ्यूचर समूह नहीं चुका पा रहा था। फिर ये स्टोर फ्यूचर समूह को परिचालन के लिए किराये पर दिए गए। फ्यूचर रिटेल ने कहा कि रिलायंस की कंपनियों की ओर से कुछ संपत्तियों के उप-पट्टे समाप्त करने के नोटिस मिले हैं जिनमें 342 बड़े स्टोर (बिग बाजार, फैशन बाजार), 493 छोटे स्टोर (ईजी डे और हैरिटेज स्टोर) शामिल हैं। फ्यूचर लाइफस्टाइल फैशंस ने कहा कि उसे 34 सेंट्रल स्टोर और 78 ब्रांड फैक्टरी स्टोर के पट्टे समाप्ति के लिए नोटिस मिले हैं। कंपनी ने कहा कि कंपनी के उसके खुदरा राजस्व परिचालन में लगभग 55 से 65 प्रतिशत योगदान इन स्टोर का रहता है।
1500 करोड़ रुपये में हुआ था सौदा
अमेजन ने 2019 में 1500 करोड़ रुपये में फ्यूचर कूपन (फ्यूचर ग्रुप की होल्डिंग कंपनी) में 49 फीसदी हिस्सेदारी खरीदी थी। इस डील के तहत अमेजन को 3 से 10 साल के अंदर फ्यूचर रिटेल में हिस्सेदारी खरीदने का भी अधिकार मिल गया था, लेकिन 2020 में फ्यूचर ग्रुप ने अपने रिटेल, होलसेल और लॉजिस्टिक्स बिजनेस को रिलायंस रिटेल को 24,713 करोड़ रुपये में बेचने की घोषणा कर दी।
लेकिन कोर्ट पहुंच गया मामला
लेकिन फ्यूचर समूह के साझेदार अमेजन ने कुछ अनुबंधों के उल्लंघन का हवाला देकर अदालत का दरवाजा खटखटाया जिसके कारण यह सौदा पूरा नहीं हो पाया है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
