Reliance price target: रिलायंस के शेयर ने आज 2800 रुपये के स्तर को पार कर गया। कई महीने के बाद रिलायंस ने 2800 रुपये के स्तर को पार किया है। जानकारों की राय है कि जल्द ही रिलायंस का शेयर ऑल टाइम हाई को पार कर जाएगा।
रिलायंस के शेयर में अचानक से तेजी इसके जियो फाइनेंशिय के डीमर्जर की खबर के बाद आई है। कंपनी ने घोषणा की है कि 20 जुलाई 2023 को जिन के डीमैट खाते में जितने भी रिलायंस के शेयर होंगे, उतने ही जियो फाइनेंशियल के शेयर फ्री में दिए जाएंगे।

यही कारण है कि लोग 20 जुलाई के पहले रिलायंस के शेयरों में खरीद करना चाह रही है। इसके चलते रिलायंस के शेयरों में ट्रेडिंग बढ़ गई है। आज लगातार तीसरा दिन है, जब रिलायंस के शेयर लगातार ऊपर ही जा रहे हैं।
आज रिलायंस का शेयर दोपरह में 2795 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रहा है। इसमें इस वक्त करीब 30 रुपये की तेजी है। वैसे आज रिलायंस का शेयर दिन में 2,762.25 रुपये का न्यूनतम का स्तर बना चुका है। इसके अलावा रिलायंस का शेयर आज 2,802.00 रुपये का अपना उच्चतम का स्तर बना चुका है।
जहां तक रिटर्न देने की बात है तो रिलायंस का शेयर बीते एक हफ्ते में ही 7.86 प्रतिशत का रिटर्न दे चुका है। वहीं 1 माह में ही रिलायंस का शेयर 12.22 फीसदी की कमाई करा चुका है। इसके अलावा 3 माह में रिलायंस का शेयर 18.80 फीसदी की कमाई करा चुका है।
ब्रोकरेज फर्म जेएम फाइनेंशियल का मानना है कि रिलायंस का शेयर 2,900 रुपये का स्तर दिखा सकता है। जेएम फाइनेंशियल ने यह प्राइस टारगेट 9 जून 2023 को जारी किए थे। इसके अलावा कई अन्य ब्रोकरेज कंपनियों ने भी रिलायंस के काफी अच्छे प्राइस टारगेट बताए हैं।
- मोतीलाल ओसवल ने 2825 रुपये का टारगेट दिया है
- यूएसबी ने 3000 रुपये का टारगेट दिया है
- जेपी मोर्गन ने 2960 रुपये का टारगेट दिया है
- आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने 2850 रुपये का टारगेट दिया है
नोट: यहां पर शेयर में तेजी का कारण बताया जा रहा है और ब्रोकरेज कंपनियों के प्राइस टारगेट बताए जा रहे हैं। इसे निवेश की राय न समझे और निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से राय जरूर लें।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
