Reliance के शेयर भाव में आ सकती है 42 फीसदी की गिरावट, जानिए क्यों

नयी दिल्ली। मार्केट कैपिटल के लिहाज से देश की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज ने बीते शुक्रवार को जुलाई-सितंबर तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए। कंपनी का मुनाफा साल दर साल आधार पर 15 फीसदी घट कर 9,567 करोड़ रु रह गया। रिलायंस के नतीजों को ब्रोक्रेज फर्म का नजरिया मिला-जुला रहा। इन्हीं में एक फर्म ने रिलायंस के शेयर में मौजूदा भाव से 42 फीसदी की गिरावट का अनुमान लगाया है।

reliance industries share

कहां तक लुढ़क सकता है शेयर
ईटीनाउ की रिपोर्ट के अनुसार Macquarie ने रिलायंस के शेयर के लिए 1195 रु का टार्गेट रखा है, जो इसके शुक्रवार के 2054 रु के क्लोजिंग प्राइस से 42 फीसदी की गिरावट है। ये विदेशी फर्म सतर्क रिलायंस को लेकर सतर्क है। Macquarie के अनुसार कंपनी के लिए कोई आर्थिक विस्तार नहीं दिख रहा है। हालांकि Macquarie ने कहा कहा है कि जुलाई-सितंबर तिमाही में कंपनी ने बड़े पैमाने पर उम्मीद के अनुसार ही रिकवरी हासिल की।

कहां है रिलायंस का शेयर
शुक्रवार को नतीजों का असर आज रिलायंस के शेयर पर देखने को मिला। आज रिलायंस के शेयर में 8.5 फीसदी से ज्यादा की गिरावट आई। रिलायंस का शेयर 2054.35 रु के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज 2033.50 रु पर खुला और कारोबार के दौरान 1860.00 रु तक गिरा। आखिर में ये 177.05 रु या 8.62 फीसदी की गिरावट के साथ 1877.30 रु पर बंद हुआ। इस भा पर कंपनी की बाजार पूंजी 12,69,437.32 करोड़ रु है।

अंबानी ने जुटाये 2.5 लाख करोड़ रु
रिलायंस के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक मुकेश अंबानी ने अप्रैल से डिजिटल और रिटेल यूनिट्स में हिस्सेदारी की बिक्री और रिलायंस के राइट्स इश्यू के जरिए 2.5 लाख करोड़ रुपये जुटाए हैं। इसमें से 1.76 लाख करोड़ रुपये पहले ही कंपनी को मिल चुके हैं, जिससे इसे खुद को जीरो-डेब्ट वाली कंपनी में बनने में मदद मिली।

More From GoodReturns

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+