Reliance Retail : अरबपति मुकेश अंबानी की रिलायंस रिटेल वेंचर्स सितंबर के आखिरी तक पोटेंशियल स्टॉक बाजार लिस्टिंग से पहले करीब 2.5 बिलियन डॉलर जुटाने के लिए ग्लोबल इंवेस्टर के साथ बातचीत कर रही है।
मीडिया रिपोर्टस् के अनुसार 2.5 बिलियन डॉलर का टारगेट फंड जुटाना उस कंबाइंड 3.5 बिलियन डॉलर के टारगेट का हिस्सा है। जो अपने लिए फर्म ने निर्धारित किया हैं। जिसका एक हिस्सा 1 बिलियन डॉलर कतर इन्वेस्टमेंट अथॉरिटी (क्यूआईए) से आया था और पिछले महीने घोषित किया गया था।

पिछले महीने रिलायंस की तरफ से कहा गया था कि उसने देश के सबसे बड़े रिटेल विक्रेता के लिए 100 बिलियन डॉलर के वैल्यूएशन पर क्यूआईए से 1 बिलियन डॉलर जुटाए हैं।
मीडिया रिपोर्टस् के अनुसार, रिलायंस मिनीमम दो अमेरिकी-आधारित निवेशकों से बात कर रही थी। वही कुछ मीडिया रिपोर्टस् के अनुसार रिलायंस के मौजूदा विदेशी निवेशकों की दिलचस्पी बढ़ रही है।
मीडिया रिपोर्टस् के अनुसार, अगर यह निवेश साकार होता है तो पश्चिमी निजी निवेशकों के लिए एक बेहतर स्थान के रूप में भारत की स्थिति को मजबूत करेगा।
रिलायंस रिटेल ने वर्ष 2020 में सऊदी पब्लिक इन्वेस्टमेंट फंड, जनरल अटलांटिक, केकेआर और संयुक्त अरब अमीरात के मुबाडाला सहित निवेशकों को 10.09 फीसदी हिस्सेदारी बेचकर 5.71 बिलियन डॉलर जुटाए।
इस हफ्ते अंबानी की तरफ से कहा गया कि उनके वर्ष 2020 के फंड जुटाने से बिजनेस का मूल्य करीब 52 बिलियन डॉलर हो गया है।
मीडिया रिपोर्टस् के अनुसार, 2 हफ्ते भीतर रिलायंस फंड जुटाने की दो घोषणाएं होने की संभावना है और कंपनी का जो वैल्यूएशन है उसी के आस-पास होगा जिस पर क्यूआईए ने निवेश किया था। यानी करीब 2.5 बिलियन डाॅलर का निवेश कंपनी में 2.5 प्रतिशत हिस्सेदारी के बराबर होगा।
सोमवार को अंबानी ने कंपनी की वार्षिक आम बैठक के दौरान ज्यादा जानकारी शेयर किए बिना कहा कि कई प्रमुख ग्लोबल स्ट्रेटेजिक और फाइंनेंशियल निवेशकों ने रिलायंस रिटेल में मजबूत रुचि दिखाई है। अंबानी ने कहा कि मैं आपको उचित वक्त पर उनके साथ हमारी प्रगति के बारे में अपडेट करूंगा।
ईशा अंबानी रिटेल विस्तार का नेतृत्व करती हैं। रिलायंस रिटेल के पास करीब 18 हजार से ज्यादा आउटलेट हैं।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
