
Reliance acquires Metro Cash & Carry : रिलायंस की सहयोगी कंपनी रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड (आरआरवीएल) ने मेट्रो कैश एंड कैरी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (मेट्रो इंडिया) में 100 फीसदी इक्विटी हिस्सेदारी लेने के लिए समझौते पर हस्ताक्षर कर दिए हैं। यह सौदा करीब 2,850 करोड़ रुपये का होगा। इस अधिग्रहण से रिलायंस रिटेल को देश में अपने कारोबार को मजबूत करने में मदद मिलेगी। देश के कई शहरों में मेट्रो की उपस्थिति का फायदा रिलायंस रिटेल को मिलेगा। ध्यान रहे कि पिछले कुछ समय से रिलायंस ग्रुप लगातार अधिग्रहण कर रहा है।
जानिए कितना है मेट्रो इंडिया का कारोबार
मेट्रो इंडिया कैश-एंड-कैरी बिजनेस फॉर्मेट के तहत देश में कारोबार कर रही है। इसके देश में करीब 3,500 कर्मचारी हैं। कंपनी देश के 21 शहरों में 31 बड़े प्रारूप वाले स्टोर चलाती है। वित्तीय वर्ष 2021-22 (सितंबर 2022 को समाप्त वित्तीय वर्ष) में, मेट्रो इंडिया ने 7700 करोड़ रुपये की बिक्री की है। इस समझौते के बाद मेट्रो एजी के सीईओ डॉ. स्टीफेन ग्रेबेल ने कहा है कि हमें विश्वास है कि रिलायंस के रूप में हमें एक उपयुक्त भागीदार मिला है। भविष्य में मेट्रो इंडिया का सफलतापूर्वक नेतृत्व करने के लिए रिलायंस सक्षम है। इससे हमारे ग्राहकों और हमारे कर्मचारियों दोनों को फायदा होगा।

जानिए रिलायंस रिटेल को कितना होगा फायदा
वहीं इस अधिग्रहण से रिलायंस रिटेल को बड़े शहरों में प्रमुख स्थानों पर स्थित मेट्रो इंडिया स्टोर्स का तैयार नेटवर्क मिल जाएगा। इससे रिलायंस रिटेल को अपनी कारोबारी स्थिति मजबूत करने का मौका मिलेगा। रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड की निदेशक ईशा अंबानी ने इस अधिग्रहण पर कहा है कि मेट्रो इंडिया का अधिग्रहण छोटे व्यापारियों और उद्यमों के साथ सक्रिय सहयोग के माध्यम से साझा समृद्धि का एक अनूठा मॉडल बनाने की हमारी नई वाणिज्य रणनीति के अनुरूप है। मेट्रो इंडिया भारतीय बी2बी बाजार में एक ठोस मल्टी-चैनल प्लेटफॉर्म बनाया है। अब इसका फायदा छोटे व्यवसायों के लिए एक अवसर की तरह साबित होगा।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications