नयी दिल्ली। रिलायंस इंडस्ट्रीज ने बताया है कि अबू धाबी निवेश प्राधिकरण (एडीआईए) की एक सब्सिडरी कंपनी इसकी रिटेल इकाई रिलायंस रिटेल में 1.2% हिस्सेदारी के लिए 5,512.50 करोड़ का निवेश करेगी। इस निवेश के आधार पर रिलायंस रिटेल की प्री-मनी इक्विटी वैल्यू 4.285 लाख करोड़ रुपये की है। इस निवेश के साथ रिलायंस रिटेल ने सिल्वर लेक, केकेआर, जनरल अटलांटिक, मुबाडाला, जीआईसी, टीपीजी और एडीआईए सहित चार हफ्तों से भी कम समय में वैश्विक निवेशकों से 37,710 करोड़ जुटाए हैं।

मुकेश अंबानी ने डील पर क्या कहा
इस निवेश पर टिप्पणी करते हुए एडीआईए में प्राइवेट इक्विटी डिपार्टमेंट के एक्जेक्यूटिव डायरेक्टर हमाद शाहवान एल्डहेरी ने कहा रिलायंस रिटेल ने तेजी से भारत में प्रमुख खुदरा व्यवसायों में से एक के रूप में खुद को स्थापित किया है। वहीं मुकेश अंबानी ने कहा कि एडीआईए द्वारा किया गया निवेश रिलायंस रिटेल के प्रदर्शन और क्षमता की पुष्टि करता है। पिछले सप्ताह अबू धाबी स्थित मुबाडाला ने रिलायंस रिटेल में 1.4% हिस्सेदारी के लिए 6,247.5 करोड़ रु के निवेश का ऐलान किया था।
रिलायंस रिटेल का कितना बड़ा है नेटवर्क
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि रिलायंस रिटेल के पूरे देश में 12000 से ज्यादा स्टोर हैं। कंपनी के स्टोरों में साल में लगभग 64 करोड़ ग्राहक पहुंचते हैं। रिलायंस रिटेल का कारोबार भी तेजी से ग्रोथ हासिल कर रहा है। रिलायंस रिटेल का उद्देश्य रिटेल, वैश्विक और घरेलू कंपनियों, छोटे उद्योगों, खुदरा व्यापारियों और किसानों के एक ऐसे मैकेनिज्म तैयार करने का है जिससे ग्राहकों को सस्ते दाम पर सर्विस दी जा सके। इससे लाखों रोजगार भी पैदा होंगे।
रिलायंस रिटेल की अब तक हुई डील पर एक नजर
रिलायंस रिटेल को कुछ ही हफ्तों में काफी तेजी से विदेशी निवेश मिला है। रिलायंस रिटेल में हिस्सेदारी खरीदने के लिए एडीएआई से पहले मुबाडाला, सिल्वर लेक, केकेआर और प्राइवेट इक्विटी फर्म जनरल अटलांटिक भी डील कर चुकी हैं। इनमें जनरल अटलांटिक ने 0.84 फीसदी हिस्सेदारी के लिए 3,675 करोड़ रुपये का निवेश करने का ऐलान किया था।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
