Forbes Global List: फोर्ब्स ने वर्ष 2023 के लिए दुनिया की शीर्ष 2,000 कंपनियों की सूची को जारी कर दिया है। इस सूची में मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड 8वें पायदान चढ़ गई है और ये 45 वें स्थान पर पहुंच गई है।
यह स्थान इस लिस्ट में किसी भी भारतीय कंपनी के मुकाबले सर्वोच्च स्थान है। फोर्ब्स ने इस सूचित को जारी करते हुए कहा कि इस सूची को चार कारकों के आधार पर तैयार किया गया है। यह चार कारक बिक्री, लाभ, संपत्ति और बाजार मूल्यांकन है।

जेपी मॉर्गन जो अमेरिका का सबसे बड़ा बैंक हैं। यह बैंक वर्ष 2011 के बाद पहली बार इस सूची में शीर्ष पर है। इस बैंक की कुल संपत्ति की बात करें तो फिर यह संपत्ति 3700 अरब डॉलर है। वारेन बफेट की बर्कशायर हैथवे, इस साल 338वें स्थान पर है।
अरामको जो सऊदी तेल कंपनी है यह दूसरे स्थान पर है, जिसके बाद तीन के तीन बड़े आकार के सरकारी बैंक हैं। प्रौद्योगिकी कंपनी अल्फाबेट और एप्पल 7वें और 10वें स्थान पर हैं।
इस सूची में रिलायंस को 109.43 अरब अमेरिकी डॉलर की बिक्री और 8.3 अरब अमेरिकी डॉलर के लाभ के साथ 45वां स्थान मिला। रिलायंस इंडस्ट्रीज सूची में जर्मनी के बीएमडब्ल्यू समूह, स्विट्जरलैंड के नेस्ले से आगे है।
इस सूची में भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) 77वें स्थान, एचडीएफसी बैंक 128वें स्थान, आईसीआईसीआई बैंक 163वें स्थान पर है।
अगर हम अन्य कंपनियों की बात करें तो फिर अन्य कंपनियों में ओएनजीसी 226 वें स्थान, एलआईसी 363वें स्थान, टीसीएस 387वें स्थान, एक्सिस बैंक 423वें स्थान पर है।
वही, एनटीपीसी 433वें स्थान, लार्सन एंड टुब्रो 449वें स्थान, भारती एयरटेल 478वें स्थान, कोटक महिंद्रा बैंक 502वें स्थान, इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन 540वें स्थान, इंफोसिस 554वें स्थान और बैंक ऑफ बड़ौदा 586वें स्थान पर हैं।
लिस्ट में कुल 55 भारतीय कंपनी शामिल हैं। वही, गौतम अडानी के ग्रुप की तीन कंपनी इस लिस्ट में शामिल है। इसमें अडानी एंटरप्राइजेज 1062वें स्थान, अडानी पावर 1488वें स्थान और अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन 1598वें स्थान पर हैं।
More From GoodReturns

भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें

Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?

US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति

GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित

ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान

चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग

Russia ने 6 महीने में बेच दिया 44 टन सोना! रूस क्यों घटा रहा है अपना Gold Reserve?

मुंबई बारिश अलर्ट: बैंकिंग ठप होने पर पैसे की किल्लत से कैसे बचें? जानें स्मार्ट तरीके

Indo-MIM Listing Today: आज बाजार में होगी धमाकेदार एंट्री! लिस्टिंग के बाद शेयर बेचने का सही तरीका

Gold Outlook: Buy on Dip या Sell on Rise? गोल्ड, सिल्वर और क्रूड पर Expert Strategy!

LIC AGM 2026: डिविडेंड और बोनस पर बड़ा फैसला, निवेशकों के लिए क्या है खास?



Click it and Unblock the Notifications