RIL Q4 Results: आपकी जानकारी के लिए बताते चलें कि रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने कल फाइनेंशियल ईयर 2024 के चौथे क्वार्टर का रिजल्ट जारी किया। हालांकि इस रिजल्ट को जारी करने के साथ ही रिलायंस ने एक नया कीर्तिमान अपने नाम कर लिया। जी हां, इस बार जब रिलायंस ने अपने चौथी तिमाही का रिजल्ट जारी किया तो पता चला कि उसकी 1 साल का टोटल एनुअल फ्री टैक्स प्रॉफिट 1 लाख करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर चुका है। आपकी जानकारी के लिए बताते चले की 1 साल के अंदर एक लाख करोड़ रुपए का आंकड़ा पार करने वाली रिलायंस, पहली भारतीय कंपनी है।
वहीं अगर फाइनेंसियल ईयर 2024 के बाद की जाए तो इसमें कंपनी का प्रॉफिट 7 परसेंट तक बढ़कर 79,020 करोड़ रुपए हो गया। हालांकि इस बार चौथे क्वार्टर का रिजल्ट साल 2023 के चौथे क्वार्टर के रिजल्ट से थोड़ा कमजोर था। लेकिन अगर बात की जाए वित्त वर्ष की तो 2024 में रिलायंस के टोटल प्रॉफिट में इजाफा दर्ज किया गया है।

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के नाम एक और रिकॉर्ड दर्ज हो गया जिसके चलते इस कंपनी ने फाइनेंशियल ईयर 2024 में 10 लाख करोड़ रुपए से अधिक का रिकॉर्ड एनुअल कंसोलिडेटेड रेवेन्यू कलेक्ट किया है।
बात करें रिलायंस इंडस्ट्रीज के क्वार्टर 4 के रिजल्ट की तो इस टाइम पीरियड के दौरान कंपनी का नेट प्रॉफिट 18,951 करोड रुपए कर रहा है। वहीं इस साल के तीसरे क्वार्टर के दौरान कंपनी का प्रॉफिट 17,265 करोड रुपए रहा था। हालांकि पिछले साल चौथे क्वार्टर में कंपनी का टोटल प्रॉफिट 19,299 करोड़ रुपए रहा था, जिसमें इस साल 1.8 प्रतिशत तक की गिरावट दर्ज की गई है।
रिलायंस के लिए अच्छी खबर यह है कि भले ही चौथे क्वार्टर का रिजल्ट पिछले साल के मुताबिक कमजोर रहा हो लेकिन वित्तीय वर्ष के आधार पर रिलायंस के प्रॉफिट में जबरदस्त बढ़ोतरी देखी गई है।
आज रिलायंस के शेयर्स का हाल
कल रिजल्ट आने के बाद आज रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के शेयर हरे निशान पर ट्रेड कर रहे हैं। सब सुबह 10:21 तक इस कंपनी के शेयर 2968.40 रुपएके स्तर पर कारोबार कर रहे हैं जो 0.29 प्रतिशत तक की तेजी है।
अगर बात करें पिछले 6 कारोबारी महीनों की तो रिलायंस के शेयर ने अपने इन्वेस्टर्स को 31 प्रतिशत से ज्यादा का रिटर्न दिया है।
वहीं अगर पिछले 5 साल की बात की जाए तो रिलायंस इंडस्ट्रीज के द्वारा अब तक 115 प्रतिशत तक का रिटर्न इन्वेस्टर्स को दिया जा चुका है।
अगर बात करते हैं रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के शेयर के पिछले 52 हफ्तों के उच्चतम और निचले स्तर की तो, पिछले 52 हफ्ते में कंपनी शेयर्स का उच्चतम स्तर 3024.90 रुपए रहा है। वहीं पिछले 52 हफ्तों का निचला स्तर 2131.65 रुपए रहा है।
आगे आने वाले समय में रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर्स में और भी ज्यादा तेजी देखने को मिलेगी।
हालांकि अब शेयर बाजार की स्थिति भी मजबूत हो रही है जिससे कंपनियों को फायदा मिलेगा। इससे पहले ईरान और इजरायल के बीच हुए युद्ध का असर भारत सहित दुनिया के तमाम शेयर मार्केट पर पड़ा था और सब में नुकसान देखा जा रहा था। हालांकि कल सोमवार कोग्लोबल और इंडियन शेयर मार्केट से पॉजिटिव संकेत मिले हैं। वहीं सोने और क्रूड ऑयल के दाम में भी थोड़ी गिरावट देखने को मिली है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications