
Reliance Fourth Quarter Financial Results: रिलायंस ने आज अपने वित्तीय परिणाम जारी कर दिए हैं। कंपनी का चौथी तिमाही शुद्ध लाभ 19,299 करोड़ रुपये रहा है। यह एक साल पहले की अवधि में 16,203 करोड़ रुपये था, और तीसरी तिमाही में 15,792 करोड़ रुपये था।
वहीं तिमाही के दौरान कंपनी का सकल राजस्व 239,082 करोड़ रुपये रहा है। कंपनी का चौथी तिमाही का कन्सॉलिडेटेड EBITDA वार्षिक आधार पर 21.9 फीसदी बढ़कर 41,389 करोड़ रुपये रहा है।
वहीं वार्षिक आधार पर रिलायंस का कंसोलिडेटेड राजस्व सालाना आधार पर 23.2 फीसदी बढ़कर 9,76,524 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं रिलायंस का वार्षिक EBITDA 154,691 करोड़ रुपये रहा है। कंपनी का वार्षिक कंसोलिडेटेड लाभ 9.2 फीसदी बढ़कर (टैक्स के बाद) 74,088 करोड़ रुपये हो गया।रिलांयस का साल का पूंजीगत व्यय 141,809 करोड़ रुपये रहा है। 31 मार्च, 2023 को रिलायंस पर शुद्ध कर्ज 110,218 करोड़ रुपये का रहा है।
इसके अलावा रिलायंस रिटेल ने पहले के मुकाबले अधिक गति से स्टोर खोलते हुए इस साल 3,300 नए स्टोर खोले हैं। इस तरह रिलायंस रिटेल का कुल क्षेत्रफल 6 करोड़ 56 लाख वर्गफीट हो गया है।

रिलायंस रिटेल का इस तिमाही में राजस्व सालाना आधार पर 19.4 फीसदी बढ़कर 69,267 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं तिमाही के दौरान सालाना आधार पर EBITDA 32.6 फीसदी बढ़कर बढ़कर 4,914 करोड़ हो गया। रिलायंस रिटेल का चौथी तिमाही में सालाना आधार पर शुद्ध लाभ 12.9 फीसदी वृद्धि के साथ 2,415 करोड़ रुपये हो गया।
रिलायंस के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक मुकेश अंबानी ने कंपनी के वित्तीय परिणामों पर कहा है कि "मेरा मानना है कि अक्षय ऊर्जा क्षेत्र में रिलायंस के महत्वपूर्ण निवेश और रणनीतिक साझेदारी आने वाले वर्षों में भारत और दुनिया के ऊर्जा परिदृश्य को बदलने में मदद करेगी।" उन्होंने कहा, "इस साल हमने अपनी वित्तीय सेवा कंपनी को अलग करने और नई इकाई-जियो फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड को लिस्ट करने का प्रस्ताव दिया है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications