Reliance Power Stock: शेयर बाजार में आज भारी गिरावट देखने को मिल रही है। सेंसेक्स सुबह 11:40 बजे पर 425 अंक गिरकर 81,025 के लेवल पर ट्रेड कर रहा है। निफ्टी 115 अंक गिरकर 24,640 के पास कारोबार कर रहा है। इस गिरते हुए बाजार में अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस पावर का शेयर आज तेजी के साथ ट्रेड कर रहा है। कंपनी के शेयर में 5.75% का उछाल देखने को मिल रहा है।

कंपनी ने बनाया नया 52 वीक हाई लेवल
आज 2 जून को रिलायंस पावर के शेयरों में 5.57% की उछाल दर्ज की गई, जोकि कारोबारी सेशन में 62.80 रुपये तक पहुंच गया। शेयर का यह भाव 52-वीक का नया हाइएस्ट लेवल है। रिलायंस पावर के शेयरों में ये तेजी एक अहम वजह देखने को मिल रही है। 28 मई को कंपनी से जुड़ा एक बड़ा ऐलान सामने आया है। कंपनी की सब्सिडियरी Reliance NU Energies को SJVN (एक नवरत्न सरकारी कंपनी) से 350 मेगावाट ISTS-कनेक्टेड सोलर पावर प्रोजेक्ट और 175 मेगावाट/700 मेगावाट-ऑवर बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (BESS) के लिए LOA (लेटर ऑफ अवार्ड) मिला है।
Reliance NU Energies इस प्रोजेक्ट की नीलामी में सफल बिडर रहा। कंपनी को यह प्रोजेक्ट 25 साल के लिए फिक्स टैरिफ ₹3.33 प्रति यूनिट पर मिला है। यह डील कंपनी के लिए लंबे समय में मजबूत रेवेन्यू और ग्रोथ का रास्ता खोल सकती है। इस डील के चलते कंपनी के शेयरों में आज तगड़ा उछाल देखा जा रहा है।
कंपनी के शेयर्स में जोरदार तेजी
आज सोमवार को इस कंपनी के शेयर्स 58.61 रुपये के लेवल पर ओपन हुए। कंपनी ने आज नया 52 वीक हाई लेवल बनाया है। शुक्रवार को कंपनी के शेयर्स 58.16 रुपये के लेवल पर क्लोज हुए थे। बीएसई पर कंपनी के शेयर्स ने पिछले 1 हफ्ते में 21.60% का रिटर्न दिया है और 1 साल में 151% का मोटा रिटर्न दिया है।
(डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है. गुडरिटर्न्स की ओर से निवेश की सलाह नहीं है. यह ब्रोकरेज की ओर से सलाह दी गई है. शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है. किसी भी तरह के निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से जरूर परामर्श करें.)
More From GoodReturns

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

IPO Alert: आज से खुले 2 धमाकेदार IPO, ₹14,500 से शुरू करें निवेश, जानें GMP और पूरी डिटेल्स

10 सितंबर को खुले 5 IPO: वीगालैंड से लेकर राकसन तक, किसमें है कमाई का मौका?

NSE ट्रेडिंग में तकनीकी खराबी? ब्रोकर ऐप डाउन होने पर ऐसे सुरक्षित रखें अपना फंड

IPO अलॉटमेंट पाने का पक्का तरीका: सोमवार से पहले ये 5 जरूरी काम निपटा लें

शेयर बाजार में बड़ी गिरावट: क्रूड ऑयल के डर के बीच SIP और निवेश का सही फॉर्मूला

शेयर बाजार में आज इन 5 शेयरों में मचेगी हलचल! RVNL और Mazagon Dock समेत इन स्टॉक्स पर रखें नजर

7 सितंबर से खुल रहे हैं 2 नए IPO: निवेश से पहले जान लें ये जरूरी नियम

Paluck Technologies IPO Listing: 252 गुना सब्सक्राइब हुआ शेयर, आज बाजार में कैसी होगी धमाकेदार एंट्री?

निफ्टी में शानदार रिकवरी: अब SIP करें या लम्पसम? निवेश का सही फॉर्मूला

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट



Click it and Unblock the Notifications
