Reliance Power Share Price: 11 जून को लगातार छटे दिन शेयर बाजार में हरे निशान पर कारोबार शुरू हुआ। बाजार के प्रमुख इंडेक्स पॉजिटिव कारोबार कर रहे हैं। आज अनिल अंबानी के ओनरशिप वाली रिलायंस एडीएजी के सभी शेयर तेजी के साथ कारोबार करते दिख रहे हैं। रिलायंस पावर के शेयर 5% के उछाल के साथ 74 रुपए प्रति शेयर कारोबार कर रहा है। रिलायंस पावर के शेयर ने बीते एक हफ्ते में 23.8% का रिटर्न दिया है।

रिलायंस पावर ने वित्त वर्ष 2024-25 की चौथी तिमाही (जनवरी से मार्च 2025) में शानदार नतीजे पेश किए हैं। इस तिमाही में कंपनी को 125.57 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ है, जबकि पिछले साल इसी तिमाही में 397.56 करोड़ रुपए का घाटा हुआ था। इस अच्छी कमाई से निवेशकों का भरोसा बढ़ा और शेयरों में तेजी आई।
नए प्रोजेक्ट से कंपनी को मिला बड़ा मौका
शेयरों में तेजी का एक और कारण है कंपनी को मिला नया ऑर्डर। 28 मई को SJVN लिमिटेड जो कि एक नवरत्न सरकारी कंपनी है, उसने रिलायंस पावर की सब्सिडियरी रिलायंस एनयू एनर्जीज प्राइवेट लिमिटेड को एक बड़ा प्रोजेक्ट दिया है।
क्या है प्रोजेक्ट?
इस प्रोजेक्ट के तहत कंपनी 350 मेगावॉट की सोलर पावर प्लांट बनाएगी, जो इंटरस्टेट ट्रांसमिशन सिस्टम (ISTS) से जुड़ा होगा। साथ ही 175 मेगावॉट/700 मेगावॉट-ऑवर की बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (BESS) भी बनाएगी। रिन्यूवल ऊर्जा की दिशा में बढ़ता कदम
इस नए प्रोजेक्ट से रिलायंस पावर की ग्रीन एनर्जी सेक्टर में पकड़ और मजबूत होगी और कंपनी की आगे की ग्रोथ की उम्मीदें भी बढ़ गई हैं।
रिलायंस पावर के शेयर्स
रिलायंस पावर के शेयर्स आज बीएसई पर यानी बुधवार को करीब 5% तक उछल गए। कंपनी का शेयर 5% की तेजी के साथ 74 रुपए पर कारोबार कर रहा है। पिछले कारोबारी सेशन पर नजर डालें तो कंपनी का शेयर 71 रुपए पर क्लोज हुआ था। कंपनी के शेयर्स ने 52 वीक हाई अपना 75 रुपए जून 2025 में टच किया था और कंपनी के शेयर्स ने 52 वीक लो 25 रुपए जुलाई 2024 में टच किया था। कंपनी की मार्केट कैप 30,906.16 करोड़ रुपए है।
(डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है. गुडरिटर्न्स की ओर से निवेश की सलाह नहीं है. यह ब्रोकरेज की ओर से सलाह दी गई है. शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है. किसी भी तरह के निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से जरूर परामर्श करें.)
More From GoodReturns

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications