Reliance tax paid in 2024: मुकेश अंबानी ने दिया करोड़ों रुपये का टैक्स, देश के निर्यात में भी किया योगदान
Income Tax paid by Reliance industries: रिलायंस इंडस्ट्रीज का देश की अर्थव्यवस्था में बहुत बड़ा योगदान है. रिलायंस कंपनी ने पिछले वित्तीय वर्ष 2023-24 में 1,86,440 करोड़ रुपये का टैक्स दिया है. यह पिछले साल के मुकाबले 9 हजार करोड़ रुपये ज्यादा है. इस वित्तीय वर्ष कंपनी के पूंजीकरण में भी 27 फीसदी का उछाल देखने को मिला है.

देश की दिग्गज प्राइवेट कंपनी, रिलायंस इंडस्ट्रीज के लिए 2023-24 वित्तीय वर्ष काफी फायदेमंद रहा है. कंपनी की सलाना रिपोर्ट में कई बाते सामने आई है.
वित्तीय वर्ष 2023-24 में कंपनी ने 20 लाख करोड़ रुपये का बाजार पूंजीकरण पार कर लिया है. रिलायंस देश की पहली ऐसे कंपनी बन गई है, जो यह आकड़ा पार कर पाई है. वहीं पूरी दुनिया की बात करें तो पूंजीकरण के मामले कंपनी 48 नंबर पर रही है.
रिलायंस कंपनी, बाकि कंपनियों के मुकाबले निर्यात में भी सबसे आगे रही है. वित्तीय वर्ष 2023-24 में देश के निर्यात में रिलायंस इंडस्ट्रीज का बहुत बड़ा योगदान रहा है. यह पता चला है कि पिछले साल रिलायंस इंडस्ट्रीज ने 3 लाख करोड़ रुपये का निर्यात किया है.
वहीं पिछले साल रिलायंस इंडस्ट्रीज ने 1 लाख 35 हजार करोड़ रुपये से अधिक निवेश किया है. टैक्स के बाद भी कंपनी का प्रॉफिट 79 हजार करोड़ रुपये से अधिक रहा है. यह पिछले साल के मुकाबले 7.3 प्रतिशत अधिक है.
कंपनी ने कितना किया निवेश और खर्च
रिलायंस इंडस्ट्रीज ने समाज के लिए बड़ा योगदान दिया है. रिलायंस इंडस्ट्रीज ने सोशल सर्विस में 1592 करोड़ रुपये खर्च किए है. यह पिछली बार से 300 करोड़ रुपये अधिक था. वही पिछले वित्तीय वर्ष कंपनी का प्रॉफिट भी सबसे अधिक रहा है.


Click it and Unblock the Notifications