Reliance Industries : रिलायंस इंडस्ट्रीज, इनकम, प्रोफिट और मार्केट कैपिटल के हिसाब से देश की सबसे बड़ी कंपनी है। अब यह भारत की सबसे अच्छी नियोक्ता और साथ काम करने वाली कंपनी भी बन गयी है। फोर्ब्स की विश्व सर्वश्रेष्ठ नियोक्ता रैंकिंग 2022 के अनुसार रिलायंस दुनिया की 20वीं सबसे अच्छी नियोक्ता (एम्प्लोयर) कंपनी है, जबकि भारत में इसकी पहली रैकिंग है। वैश्विक रैंकिंग में दक्षिण कोरियाई दिग्गज सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स सबसे ऊपर है। इसके बाद अमेरिकी दिग्गज माइक्रोसॉफ्ट, आईबीएम, अल्फाबेट और ऐप्पल का नंबर आता है।

अमेरिकी कंपनियां दूसरे से 12वें स्थान पर
अमेरिकी कंपनियां दूसरे से 12वें स्थान पर हैं। इसके बाद जर्मन वाहन निर्माता कंपनी बीएमडब्ल्यू ग्रुप 13वें स्थान पर है। दुनिया की सबसे बड़ी ऑनलाइन रिटेलर अमेजन लिस्ट में 14वें स्थान पर है। साथ ही फ्रांस की दिग्गज कंपनी डेकाथलॉन 15वें स्थान पर है। ऑयल-टू-टेलीकॉम-टू-रिटेल समूह रिलायंस, 2,30,000 कर्मचारियों के साथ, 20वें स्थान पर है। ये सर्वोच्च रैंक वाली भारतीय फर्म है।
इन कंपनियों से बेहतर है रिलायंस
रिलायंस जर्मनी की मर्सिडीज-बेंज, अमेरिकी पेय निर्माता कोका-कोला, जापानी ऑटो दिग्गज होंडा और यामाहा और सऊदी अरामको से ऊपर है। टॉप 100 में रिलायंस के अलावा कोई भारतीय कंपनी नहीं है। वहीं एचडीएफसी बैंक 137वें स्थान पर है। बजाज (173वां), आदित्य बिड़ला ग्रुप (240वां), हीरो मोटोकॉर्प (333वां), लार्सन एंड टुब्रो (354वां), आईसीआईसीआई बैंक (365वां), एचसीएल टेक्नोलॉजीज (455वां), स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (499वां), अडानी एंटरप्राइजेज (547वां) और इंफोसिस (668वां) सूची में अन्य कंपनियां हैं।

फोर्ब्स की छठी ऐसी रिपोर्ट
फोर्ब्स की यह छठी ऐसी वार्षिक रिपोर्ट है, जिसमें विश्व के सर्वश्रेष्ठ नियोक्ताओं को शामिल किया गया है। फोर्ब्स ने कहा कि इसने बहुराष्ट्रीय कंपनियों और संस्थानों के लिए काम करने वाले 57 देशों के 1,50,000 फुलटाइम और पार्ट टाइम वर्कर का सर्वेक्षण करके रैंकिंग तैयार करने के लिए मार्केट रिसर्च कंपनी स्टेटिस्टा की मदद ली, ताकि यह तय किया जा सके कि कौन सी कंपनी छवि, प्रतिभा विकास, जेंडर में समानता और सामाजिक जिम्मेदारी में आगे है।
प्रतिभागियों से क्या हुए सवाल
प्रतिभागियों को मित्रों और परिवार के लिए अपने नियोक्ताओं की सिफारिश करने और उनके संबंधित इंडस्ट्रीज में अन्य एम्प्लोयर का मूल्यांकन करने के लिए उनकी इच्छा का मूल्यांकन करने के लिए कहा गया था, ताकि वे ये बताएं कि यह सकारात्मक है या नकारात्मक। यानी उनकी अपनी कंपनी और अपनी इंडस्ट्री की अन्य कंपनियों के लिए बतौर कर्मचारी क्या राय है। इस साल की लिस्ट में सबसे अधिक अंक प्राप्त करने वाली 800 कंपनियों को शामिल किया गया है।

रिलायंस की और प्लानिंग
एक अन्य रिपोर्ट के अनुसार रिलायंस रिटेल सैलून बिजनेस में प्रवेश करने के लिए तैयार है। ये चेन्नई में स्थित नेचुरल्स सैलून एंड स्पा में लगभग 49% हिस्सेदारी खरीदने के लिए बातचीत कर रही है। ये कंपनी सीधे हिंदुस्तान यूनिलीवर के लैक्मे और एनरिक और गीतांजलि सहित क्षेत्रीय ब्रांडों के साथ प्रतिस्पर्धा करती है। नेचुरल्स सैलून एंड स्पा चलाने वाली कंपनी का नाम है ग्रूम इंडिया। ये सैलून एंड स्पा में लगभग 49% हिस्सेदारी हासिल करके एक जॉइंट वेंचर में प्रवेश करने के लिए यह अंतिम फेज में है। भारत में सैलून उद्योग 20,000 करोड़ रु का है।
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!



Click it and Unblock the Notifications
