नयी दिल्ली। मार्केट कैपिटल के लिहाज से देश की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज ने एक कारनामा कर दिया है। कंपनी की मार्केट कैपिटल 11.5 लाख करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर गई है। ये कारनामा करने वाली रिलायंस देश की पहली कंपनी बन गई है। आज यानी सोमवार के कारोबार में बीएसई पर रिलायंस का शेयर अपने आज तक के सबसे ऊंचे स्तर तक भी पहुंचा। इससे पहले पिछले महीने रिलायंस 11 लाख करोड़ रुपये की मार्केट कैपिटल वाली भी देश की पहली कंपनी बनी थी। आइये जानते हैं कैसा रहा है रिलायंस के शेयर का प्रदर्शन।
3.5 फीसदी से ज्यादा मजबूती
आज रिलायंस के शेयर में 3.5 फीसदी से ज्यादा की मजबूती आई। सुबह रिलायंस का शेयर 1787.50 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले मजबूती के साथ 1801.15 रुपये के भाव पर खुला। कारोबार के दौरान रिलायंस का शेयर 1858 रुपये के ऑल-टाइम हाई तक चढ़ा और आखिर में 63.90 रुपये या 3.57 फीसदी की मजबूती के साथ 1851.40 रुपये के भाव पर बंद हुआ। इस भाव पर रिलायंस की मार्केट कैपिटल 11,73,677.35 करोड़ रुपये है। बता दें कि पिछले 52 हफ्तों (करीब 1 साल) में रिलायंस के शेयर का सबसे निचला स्तर 867.82 रुपये रहा है।
जियो प्लेटफॉर्म्स के लिए की गई डील का कमाल
पिछले कुछ समय में रिलायंस के शेयर में आई तेजी के पीछे जियो प्लेटफॉर्म्स के लिए एक के बाद एक की गई डील हैं। जियो प्लेटफॉर्म्स रिलायंस की डिजिटल इकाई है। सबसे ताजा डील पिछले सप्ताह इंटेल कार्पोरेशन के साथ की गई है। अमेरिकी कंपनी इंटेल जियो प्लेटफॉर्म्स में 0.39 फीसदी हिस्सेदारी के लिए 1,894.5 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। रिलायंस जियो प्लेटफॉर्म्स के लिए दुनिया के बड़े इनवेस्टरों से कुल 25.09 फीसदी हिस्सेदारी के लिए कुल 117,588.45 करोड़ रुपये की डील कर चुकी है। इंटेल के साथ इसके लिए की गई ये 12वीं डील है। इससे पहले फेसबुक, सिल्वर लेक, विस्टा इक्विटी, जनरल अटलांटिक, केकेआर, मुबादला, आबूधाबी इन्वेस्टमेंट, टीपीजी, एल केटरटन, पीआईएफ और इंटेल कैपिटल के साथ डील की गई हैं।
कर्ज से आजाद हुई रिलायंस
पिछले महीने रिलायंस कर्जमुक्त भी हो गई। इसके पीछे जियो प्लेटफॉर्म्स के लिए की गई डील और 50000 करोड़ रु से अधिक का एक सफल राइट्स इश्यू है। रिलायंस कंपनी के मालिक एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति अरबपति कारोबारी मुकेश अंबानी ने कंपनी के निवेशकों से रिलायंस को 31 मार्च 2021 तक कर्ज मुक्त बनाने का वादा किया था। मगर उन्होंने 9 महीने पहले ही ये कारनामा कर दिया। रिलायंस के ऊपर 31 मार्च 2020 तक 161,035 करोड़ रुपये का कर्ज था।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
