
Reliance third quarter financial results : रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने 20 जनवरी 2023 को अपने दिसंबर 2022 को समाप्त तिमाही के वित्तीय परिणाम जारी किए। रिलायंस ने बताया है कि समाप्त तिमाही कंपनी का राजस्व 220,592 करोड़ रुपये रहा है। वहीं यह राजस्व एक साल पहले इसी तिमाही में 191,271 करोड़ रुपये था। यानी इसमें करीब 15.32 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई है। हालांकि रिलायंस तिमाही के दौरान सकल शुद्ध मुनाफा वर्ष-दर-वर्ष 13.30 प्रतिशत कम होकर 17,806 करोड़ रुपये रहा है। कंपनी को एक साल पहले इसी तिमाही में 20,539 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था। रिलायंस का कहना है कि उसका ईबीआईटीडीए साल दर साल 13.5 प्रतिशत बढ़कर 38,460 करोड़ रुपये (4.6 अरब डॉलर) हो गया है।
जानिए अब कितना है कंपनी पर कर्ज
31 दिसंबर, 2022 को समाप्त होने वाली तिमाही में रिलायंस का कैपिटल एक्सपेंडिचर 37,599 करोड़ रुपये रहा है। वहीं रिलायंस इंडस्ट्रीज का आउटस्टैंडिंग कर्ज 303,530 करोड़ रुपये रहा, जबकि कैश और कैश इक्विवैलेंट 193,282 करोड़ रुपये है।


जानिए वित्तीय परिणाम पर मुकेश अंबानी की प्रतिक्रिया
रिलायंस के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने वित्तीय परिणामों पर अपनी प्रतिक्रिया में कहा है कि वर्ष-दर-वर्ष आधार पर कंसोलिडेटिड एबिटडा को मजबूत करने में सभी वर्टिकल का योगदान रहा है।
रिलायंस जियो को भी खूब फायदा
रिलायंस इंडस्ट्रीज की स्वामित्व वाली टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो इंफोकॉम कंपनी का मौजूदा वित्तीय वर्ष की तीसरी तिमाही (अक्तूबर 2022-दिसंबर 2022) में शुद्ध लाभ 28.3 प्रतिशत शुद्ध लाभ बढ़कर 4,638 करोड़ रु रहा। कंपनी का शुद्ध लाभ मुनाफा पिछले वर्ष इसी तिमाही में 3,615 करोड़ रूपये था। आज यानी शुक्रवार 20 जनवरी 2023 को दिसंबर तिमाही का नतीजा को जारी किया और इस बात की जानकारी दी है। रिलायंस जियो की तरफ से बताया गया है कि दिसंबर तिमाही में उसके बिजनेस की आय वार्षिक आधार पर 18 प्रतिशत बढ़कर बढ़कर 22,998 करोड़ रु रही, जो पिछले वर्ष की इसी तिमाही में 19,347 करोड़ रु रहा था।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications