Reliance Industries Quarterly Financial Results: रिलायंस इंडस्ट्रीज ने आज चालू वित्तीय की पहली तिमाही के वित्तीय परिणामों की घोषणा की। कंपनी का शुद्ध लाभ और रेवेन्यू में सालाना आधार पर कमी दर्ज की गई है। ध्यान रहे कि रिलायंस के डीमर्जर के बाद यह पहले वित्तीय परिणाम हैं। इस डिमर्जर के बाद जियो फाइनेंशियल कंपनी वजूद में आई है। वहीं कंपनी ने 9 रुपये प्रति शेयर के लाभांश की भी घोषणा की है।
- शुद्ध लाभ सालाना आधार पर 16,011 करोड़ रुपये बनाम 17,955 करोड़ रुपये
- राजस्व सालाना आधार पर 2.07 लाख करोड़ रुपये बनाम 2.19 लाख करोड़ रुपये
- EBITDA सालाना आधार पर 38,093 करोड़ रुपये बनाम 37,997 करोड़ रुपये
- EBITDA मार्जिन सालाना आधार पर 18.3% बनाम 17.3% करोड़ रुपये

वित्त वर्ष 2023-24 की पहली तिमाही में कच्चे तेल की कीमतों में 31% की गिरावट के कारण O2C राजस्व में तेज गिरावट दर्ज की गई। इसके कारण रिलायंस का कंसोलिडेटिड राजस्व 2,31,132 करोड़ रुपये दर्ज किया गया, जो पिछले साल के मुकाबले 4.7% कम रहा।
वित्त वर्ष 2023-24 की पहली तिमाही में उच्च फाइनेंस कास्ट और बढ़े हुए मूल्यह्रास के कारण रिलायंस का कर पश्चात कंसोलिडेटिड लाभ 5.9% (सालाना आधार पर) घटकर 18,258 करोड़ रुपये रहा।
इस दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज का तिमाही का कैपिटल एक्सपेंडिचर 39,645 करोड़ रुपये रहा।
वहीं पहली तिमाही में रिलायंस के O2C सेगमेंट में इस तिमाही के राजस्व में 7.7% (सालाना आधार पर) की गिरावट दर्ज की गई और यह 133,031 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गया। ऐसा क्रूड ऑइल के दामों के गिरने और डाउनसट्रीम उत्पादों से कम आय के होने के कारण हुआ। बढ़ी हुई खपत ने इसका प्रभाव थोड़ा कम जरूर किया है।
जहां तक रिलायंस रिटेल की बात है तो इसका तिमाही में EBITDA 5,000 करोड़ रुयये के स्तर को पार कर गया है। किराना, उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स (उपकरणों को छोड़कर), और फैशन एंव लाइफस्टाइल के दम पर रिलायंस रिटेल का तिमाही राजस्व 19.5% (सालाना आधार पर) बढ़कर 69,948 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गया है।
इस तिमाही रिलायंस रिटेल ने EBITDA 5,139 करोड़ रुपये का दर्ज किया है, जिसमें साल-दर-साल 33.9% की बढ़त है। वहीं तिमाही आधार रिलायंस रिटेल का शुद्ध लाभ 18.8% (सालाना आधार पर) बढ़कर 2,448 करोड़ रुपये हो गया। रिलायंस रिटेल ने तेज गति से आगे बढ़ रहा है। इस तिमाही में 555 नए स्टोर खोले गए हैं। इस तरह अब रिलायंस रिटेल के कुल 18,446 स्टोर हो गए हैं।
आरआईएल के सीएफओ वेंकटचारी श्रीकांत ने इस दौरान बताया कि "उपभोक्ता व्यवसाय में पूंजीगत व्यय और बुनियादी ढांचे के रोलआउट के बावजूद जून के अंत में नेट डेब्ट 126,621 करोड़ रुपये पर लगभग स्थिर रहा है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications